Breaking News
March 2, 2026 7:54 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बलरामपुर में दहेज हत्या का खुलासा, चार आरोपी व एक बालिका गिरफ्तार

मो० तौफीक
बलरामपुर।जनपद के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में करीब दस महीने पहले हुई दहेज हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों समेत एक बालिका को गिरफ्तार किया है।थाना श्रीदत्तगंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी लीलावती निवासी मलगहिया, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर ने थाना रेहरा बाजार में तहरीर दी थी कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की शादी अनिल कुमार पुत्र राधेश्याम उर्फ बाबूलाल निवासी गनवरिया बुजुर्ग थाना रेहरा बाजार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे।वादी के अनुसार, 21 अगस्त 2024 की रात राधेश्याम उर्फ बाबूलाल, अनिल कुमार, आरती देवी तथा उनकी चार बेटियों ने मिलकर सोते समय उसकी पुत्री पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता की इलाज के दौरान 26 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना रेहरा बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 109/2025 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गईं। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनांक 2 जुलाई 2025 को ग्राम गनवरिया बुजुर्ग से चार अभियुक्तों तथा एक बालिका को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनिल की वादी की पुत्री से मुलाकात डेढ़ वर्ष पूर्व उतरौला बस स्टैंड पर हुई थी। दोनों घर लाकर मंदिर में शादी कर बैठे, लेकिन शादी में कोई दान-दहेज नहीं मिला। यदि शादी कहीं और करते तो दहेज मिलता। इसी कारण वह लोग वादी पक्ष पर दहेज देने का दबाव बना रहे थे। इसी दौरान 21 अगस्त की रात दहेज की मांग करते समय गुस्से में आकर यह घटना हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
1. राधेश्याम उर्फ बाबूलाल पुत्र स्व. बेंचन,2. अनिल कुमार पुत्र राधेश्याम उर्फ बाबूलाल,3. आरती देवी पत्नी राधेश्याम उर्फ बाबूलाल,4. रेशमा पुत्री राधेश्याम उर्फ बाबूलाल, 5. एक बालिका (पुत्री राधेश्याम उर्फ बाबूलाल)

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *