Breaking News
March 4, 2026 3:54 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

बच्चों की पढ़ाई पर संकट,पीस पार्टी जिलाध्यक्ष सगीर अहमद खां ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया।

मो० तौफीक
बलरामपुर । पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष सगीर अहमद खां ने शिक्षा और स्कूल परिवहन नीति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल को भेजे अपने ज्ञापन में बताया कि करीब 5000 स्कूलों को बंद करके दूसरे बड़े स्कूलों में मिला दिया गया है, जिससे गांवों के गरीब किसान और मजदूर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन बच्चों के पास न तो कोई साधन है और न ही सुरक्षित ढंग से स्कूल पहुंचने की सुविधा, इसी वजह से हजारों बच्चे अब स्कूल ही नहीं जा पा रहे हैं।सगीर अहमद खां ने सरकार से अपील की है कि स्कूल परिवहन नीति पर दोबारा विचार किया जाए ताकि गरीब बच्चों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और साथ ही कक्षा आठ तक आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म की जाए क्योंकि कई गरीब परिवार इस प्रक्रिया को ठीक से समझ भी नहीं पाते। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षामित्रों को उचित वेतन और स्थाई नियुक्ति मिले, स्कूलों में समय से पदोन्नति हो और प्रधानाचार्य की तैनाती की जाए। इसके अलावा बच्चों पर अनावश्यक मानसिक दबाव डालने वाली प्रतियोगिताओं और गतिविधियों को भी नियंत्रित किया जाए।उन्होंने मांग की है कि इस पूरे विषय को गंभीरता से लिया जाए ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे और देश की तरक्की में उसका भी योगदान सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर हिलाल अहमद अब्दुल रहमान रियाज अली मोहम्मद असलम चांद शेख और पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *