Breaking News
March 4, 2026 10:30 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

योग भारत की प्राचीन परम्परा:वीरेंद्र तिवारी

दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने लिया भाग

राहुल तिवारी 

लखनऊ। योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करता है, उक्त विचार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी ने व्यक्त किए।
श्री तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है, शरीर को निरोग रखने के लिए योग अति आवश्यक है। पूर्व राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में रायबरेली रोड पर पीजीआई के निकट कल्ली पश्चिम में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व मंत्री ने नागरिकों के साथ सामूहिक योग में भी भाग लिया।
उन्होंने कहा कि हजारों वर्षो से भारत योग-साधना का प्रमुख केन्द्र रहा है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग के महत्व को दुनिया के देशों को समझाते हुए पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने का प्रस्ताव रखा,जिसके परिणाम स्वरूप संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्य देशों ने उस प्रस्ताव को 90 दिनों के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित करके 21 जून 2015 को प्रथम “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि योग का मूल मंत्र है “करो योग रहो निरोग”, योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है और दीर्घायु को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने योग और भारतीय आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर रखा था उन्हें कोविड से ज्यादा नुकसान नही हुआ और जिन्हें कोरोना जैसी घातक जानलेवा बीमारी ने घेर लिया था उन लोगों ने योग करके अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करके अपनी जान बचाई।
इस अवसर पर भाजपा के अर्जुनगंज मण्डल अध्यक्ष मोहित तिवारी,सरोजनीनगर तृतीय के मण्डल अध्यक्ष विनोद मौर्या,खरिका द्वितीय वार्ड के पार्षद पति संजीव अवस्थी,शारदानगर द्वितीय वार्ड के पार्षद पति मनोज रावत,कल्ली पश्चिम शक्तिकेन्द्र संयोजक गुड्डू तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शदगुरु रावत,पूर्व जिला प्रतिनिधि अरविन्द दिक्षित,मण्डल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी,वार्ड अध्यक्ष अजय सिंह,सेक्टर संयोजक अतुल मिश्रा,वीरेन्द्र सक्सेना,दिलीप तिवारी,अनूप विष्ट,वीनू मिश्रा,बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा,दिलीप नेगी,आशीष सिंह,रजत अवस्थी,दरोगा राय,प्रमोद लोधी,रंजीत सिंह,प्रकाश गौड़ सहित काफी संख्या नागरिक मौजूद थे।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *