Breaking News
March 2, 2026 9:23 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बंथरा पुलिस का कारनामा, बिना जांच के प्रतियोगी छात्र के खिलाफ दर्ज कर दिया मुकदमा

पीड़ित ने प्रमुख सचिव गृह से लगाई न्याय की गुहार

राहुल तिवारी 

लखनऊ। बन्थरा के ग्राम बेंती निवासी सत्यम शुक्ला पर बन्थरा पुलिस द्वारा बिना जाँच पड़ताल किये ही असत्य, निराधार एवं मनगढ़न्त घटना रचकर पीड़ित के ऊपर धन उगाही का नाजायज दबाब बनाकर परेशान करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बेंती में ही जनसेवा केन्द्र का संचालन करता है तथा प्रतियोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा है।
पीड़ित सत्यम शुक्ला ने प्रमुख सचिव गृह से बन्थरा पुलिस द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति का मुकदमा सज्जन धोबी द्वारा पीड़ित की पढ़ाई व जीवन बर्बाद करने के लिए बन्थरा पुलिस व अज्ञात द्वारा मनगढ़त एवं साजिश के तहत मुकदमा पंजीकृत करने की शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि सज्जन को न ही जानता या पहचानता है। जबकि आरोपी धोबी नामक व्यक्ति वर्तमान में सोहरामऊ, उन्नाव में ही निवास करता है। पीड़ित के धुर विरोधी राजनीतिक लोगों ने षणयन्त्र के तहत माँ की प्रधान पद की उम्मीदवारी पर काला धब्बा लगावाकर बदनाम करने की पुरजोर साजिश का परिणाम फर्जी मुकदमा लिखाना है। आरोपी की मनगढ़न्त घटना की स्थलीय जाँच पुलिस द्वारा न करके गाड़ी से अपहरण की भौतिक जाँच न करना संदेहात्मक भ्रम उत्पन्न करता है। घटना का समय व स्थान भी भ्रमित करता है। जबकि इसके विपरीत तत्समय पीड़ित मध्य नाजा मार्केट हजरतगंज में लखनऊ प्रिन्टर्स नामक दुकान पर अपना खराब प्रिन्टर्स बनवा रहा था, जिसका सीoसीo फुटेज की जाँच स्थानीय पुलिस द्वारा न करके एक पक्षीय मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित इसके पूर्व भी कई बार विपक्षियों द्वारा राजनीतिक कहर बरपा गया । पीड़ित ने घटना से सम्बंधित सभी दस्तावेज दिखाये व अपनी जाँच कराने को तैयार व पुलिस को सहयोग देने में तैयार था परन्तु पुलिस ने जॉच करना उचित नहीं समझा बल्कि मुकदमा दर्ज कराकर धन उगाही की साजिश का शिकार बन बैठा।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *