Breaking News
March 2, 2026 7:51 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अदाणी विद्या मंदिर के वत्सल को मिला टॉप आईआईएम में दाखिल

अहमदाबाद।कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो तो कई भी मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं होता। कुछ ऐसा ही कमाल अहमदाबाद के निकोल इलाके में रहने वाले वत्सल गुप्ता ने कर दिखाया है।10 साल तक अदाणी विद्या मंदिर (एवीएम)अहमदाबादके स्टूडेंटरहे वत्सल गुप्ता ने टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित कैटएग्जाममें 99.51 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उन्हें आईआईएम रोहतक में एडमिशन मिला है।वत्सल के कैट स्कोर के आधार पर वह देश के 6 बड़े मैनेजमेंट कॉलेजों में से किसी में भी एडमिशन ले सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी सहूलियत के मुताबिक आईआईएम रोहतक को पढ़ाई के लिए चुना है। वत्सल ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अदाणी विद्या मंदिर में एडमिशन लेने का उनका कदम, उनके लिए देश के जाने-माने मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के दरवाजे खोलेगा। वत्सल ने साल 2010 में अदाणी विद्या मंदिर में एडमिशन लियाऔर साल 2020 में 12वीं पास की। उसके बाद उन्होंने बीबीए की डिग्री ली और आईआईएम में एडमीशन लेने के लिए कैट की तैयारी शुरू की।

एवीएम का साथ और वत्सल की मेहनत लाई रंग
वत्सल बताते हैं कि उन्होंने जब एवीएम में एडमिशन लिया तो उन्हें खुद पर भरोसा ही नहीं था कि वह जिंदगी में कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकेंगे। लेकिन अदाणी विद्या मंदिर के टीचर्स ने उनका पग-पग पर मार्गदर्शन किया। उनका कहना है कि कभी लगा ही नहीं कि वह टीचर्स के बीच हैं। सभी टीचर्स उन्हें परिवार की तरह पढ़ाते-संवारते रहे। जब भी जरूरत पड़ी एकस्ट्रा क्लास दी, और हौसला कमजोर होने पर प्रोत्साहित भी किया।

गणित से निपटना एवीएम ने सिखाया
वत्सल बताते हैं कि जब गणित में उनके मार्क्स कम आए तो उन्हें बहुत निराशा हुई लेकिन टीचर्स ने उनका हाथ थामे रखा। वत्सल के मुताबिक अदाणी विद्या मंदिर ने उनके मन से गणित का भय निकाला और अच्छे मार्क्स लाने में उनकी मदद की। वत्सल के माता-पिता भी आईआईएम में उनके एडमिशन का क्रेडिट वत्सल की मेहनत के साथअदाणी विद्या मंदिर के आशीर्वाद को भी देते हैं। वत्सल के पिता जयेश गुप्ताएक डायमंड फर्म में नौकरी करते हैं और माता प्रीति गुप्ता टीचर हैं।

देश के टॉप स्कूलों में शामिल है अदाणी विद्या मंदिर
बता दें कि अदाणी विद्या मंदिर अहमदाबाद साल2008 से शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के जीवन में बदलाव ला रहा है। अब यह स्कूल देश के टॉप स्कूलों में शामिल हो गया है।13 मई 2025 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा के साथ ही, नाबेट की रैंकिंग में 250 में से 232 अंक हासिल कर यह वंचित वर्ग के स्कूलों में पहले स्थान पर पहुंच गया और देश के शीर्ष स्तरीय स्कूलों में शामिल हो गया है। यह भारतीय गुणवत्ता परिषद के तहत राष्ट्रीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड की नवीनतम रेटिंग के अनुसार है। इससे पहले 2020 में अदाणी विद्या मंदिर भारतीय गुणवत्ता परिषद के तहत राष्ट्रीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त करने वाला देश का पहला निःशुल्क स्कूल बन गया था।

  • Related Posts

    प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा देने वाले लापता

    नोनहा में अव्यवस्था, ठंड में भटकते रहे बच्चे..समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, शिक्षा विभाग से जांच की मांग संवाददाता/रजत शर्मा  कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नोनहा (नर्सिंग क्षेत्र)…

    बंथरा: मिशन शक्ति के तहत द एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में बच्चों को मिली जागरूकता की शिक्षा।

    स्वतंत्र हित  रजत पाण्डेय  लखनऊ,बंथरा । राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत क़ुरौनी रोड स्थित द एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *