Breaking News
March 4, 2026 3:56 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

नव दिवसीय पंच कुण्डीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

फैसल खान

जालौन,कदौरा।क्षेत्र के अभिरवा ग्राम में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जहां नव दिवसीय पंच कुण्डीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन आरंभ हुआ। यह आयोजन राम-जानकी मंदिर परिसर में किया जा रहा है, जिसमें दूर दूर से आए विद्वतजन गीतानंद सरस्वती, जमुनादास महाराज, प्रेमनारायण महाराज,कौशल महाराज आदि संत श्रद्धालुओं सहित क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हो रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश लिए सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में जब भक्ति गीतों के साथ निकलीं, तो पूरा वातावरण राम नाम के जयघोष से गूंज उठा। कलश यात्रा ने गांव-गांव में भक्तिभाव की लहर पैदा कर दी।
इस अवसर पर यज्ञाचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पंच कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में आहुति देते समय श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। साथ ही, प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
ग्रामवासियों ने इस आयोजन के लिए मिलकर प्रयास किए हैं और पूरे परिसर को भगवती ध्वजों, तोरण द्वारों और रंगोलियों से सजाया गया है। आयोजन समिति ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जलपान, प्रसाद वितरण और बैठने की समुचित व्यवस्था की है।
महायज्ञ का समापन, संत विदाई व विशाल प्रसाद भण्डारा 21 मई को सुनिश्चित हुआ है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *