Breaking News
March 4, 2026 10:29 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

कानपुर ब्रेड कारखाने में लगी आग 30 लाख का हुआ नुकसान

विपिन सागर 

कानपुर । बौद्ध नगर इलाके में सोमवार ब्रेड कारखाने में भीषण आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से निकलकर पास में लगी डीजल की टंकी में लग गई। जिसके बाद आग की लपटें विकराल हो गईं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखाना संचालक ने लगभग 30 लाख रुपये के भरी नुकसान की बात कही है।
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के बौद्ध नगर इलाके में सोमवार की सुबह ब्रेड कारखाने में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
साकेत नगर निवासी अमृत छाबड़ा की बौद्ध नगर में जस्सी बेकरी के नाम से वर्षों पुराना ब्रेड कारखाना है। कारखाने में नीचे की मंजिल पर उन्होंने गोदाम बना रखा है, जबकि ऊपरी मंजिल पर भट्टी और मशीन लगी हैं। कारखाना आबादी के बीच बना हुआ है। आग की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू कर लिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

सोमवार सुबह जब कारीगरों ने काम शुरू करने के लिए मोटर चालू की तो शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी भट्टी के पास रखे डीजल की टंकी में जा गिरी। इससे आग की लपटें निकलने लगी कर्मचारी ने पहले आग बुझाने की खुद कोशिश की, लेकिन आग के लपटें विकराल होती गई।
इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कारखाना संचालक अमृत छाबड़ा ने बताया कि आग से करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *