Breaking News
March 4, 2026 10:35 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

पति की मौत के लिए जेठ के दामाद को ठहराया जिम्मेदार,दी तहरीर मांगा इंसाफ

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

सिमरिया गांव में तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद में दो भाईयों खाया था सल्फास, एक की हुई थी मौत
मृतक सुरेंद्र सिंह की पत्नी ने दी तहरीर

बैरागढ़ में शादी की जयमाल रश्म करती मृतक की भतीजी

जालौन,कोंच। तीन बीघा पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर सिमिरिया गांव में दो भाइयों ने सल्फास खाकर जीवन-लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। जिसमें एक भाई सुरेन्द्र सिंह की मौत हो गई और दूसरा भाई भवंर सिंह अस्पताल में भर्ती है। सुरेन्द्र की मौत से आहत उसकी पत्नी ने इसके लिए जेठ के दामाद को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ मांगा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में पांच भाईयों में जमीनी विवाद को लेकर जन्म लेने वाली पारिवारिक कलह शुक्रवार को एक भाई की मौत की वजह बनी थी।
मौत को गले लगाने वाले सुरेंद्र सिंह ने पहले खुद सल्फास खाया फिर अपने छोटे भाई भवंर 42 वर्ष को सलफास खिलाया था। और दोनों की हालत बिगड़ी तो घर में कोहराम मच गया था। आनन-फानन परिजनों ने दोनों को सीएचसी भेजा जहां उनकी हालत नाज़ुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। उपचार दौरान एक भाई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई,तो छोटे भाई भंवर सिंह को मौत और जिंदगी से लड़ना पड़ रहा है। इसी मामले में शनिवार को मृतक सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने अपने जेठ माता प्रसाद के दामाद के खिलाफ शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ मांगा है
मृतक पांच भाई थे सबसे बड़ा भाई माता प्रसाद है जो दिमागी तौर पर सही नहीं है। मृतक के पिता भिरई चौधरी के नाम 10 वीघा जमीन थी। उसने सात वीघा जमीन को अपने पांच बेटो के नाम बराबर-बराबर बांट दिया था। तीन बीघा जमीन को अपने पास रखा था कि बुढ़ापे में उसके और उसकी पत्नी गोमती देवी के काम आएगी। लेकिन इन पांच भाईयों में सबसे बड़े माता प्रसाद के दामाद श्याम किशोर ने धोखाधड़ी कर तीन बीघा जमीन भिरई चौधरी से अपने नाम करा ली।बस यही से पारिवारिक विवाद ने जन्म लिया और शुक्रवार को यही जमीनी विवाद एक भाई सुरेन्द्र सिंह की मौत का कारण बन गया।

चाचा की अर्थी उठने की तैयारी, तो भतीजी का चल रहा था जयमाल
कोंच। सिमरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मौत को गले लगा दुनिया को अलविदा कहने वाले सुरेन्द्र सिंह की जहां नाते-रिश्तेदार अर्थी उठाने की तैयारी कर रहे थे वहीं दूसरी ओर उसके बड़े भाई माता प्रसाद की बेटी निशा अपने जीवन साथी के गले में जयमाला पहना जीवन साथी मिलने की खुशी में बैरागढ़ मंदिर पर अग्नि के सात फेरे ले रही थी।

क्या बोले जिम्मेदार
मृतक सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने तहरीर दी है पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे वैधानिक कार्यवाही होगी।
डा देवेन्द्र कुमार
सीओ कोंच

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *