Breaking News
March 4, 2026 1:00 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

छापामारी में मुनाफे के खेल का खुलासा,यूपी का गेहूं एमपी भेज रहे बिचौलिए

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

जालौन,कोच।एसडीएम और पूर्ति विभाग ने संयुक्त रूप से पैट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर मारा था छपा, सामने आया मामला
सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली गेहूं तौल होती,पंप मालिक को नोटिस

कोंच के जागृति फिलिंग सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे चेक करतीं एसडीएम ज्योति सिंह

जागृति फिलिंग सेंटर पर एमपी बिक्री को ले जाने वाला डंप गेहूं

कोंच। संवाददाता
यूपी और एमपी में गेहूं समर्थन मूल्य तो बराबर है लेकिन मध्य प्रदेश में 125 रुपये का मिल रहा बोनस यहां के किसानों को काफी भा रहा है। एमपी के बिचौलिये यहां किसानों को कुछ पैसों का लालच देकर गेहूं खरीद रहे हैं और एमपी में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
कोंच में इस 14 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर खरीद इस बार एक माह पहले ही एक मार्च से शुरू करा दी गई थी, हालांकि उस समय कटाई न होने की वजह से लगभग एक महीने सन्नाटा पसरा रहा था। इस समय लगभग 20 प्रतिशत तक कटाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक केंद्रों पर न के बराबर गेहूं पहुंच सका है।
कई क्रय केंद्र पर बोहनी तक नहीं हो सकी है। इसके पीछे की मुख्य वजह कोंच से सटे मध्यप्रदेश में सरकारी खरीद के रेट लगभग 125 रुपये का अंतर है। मध्यप्रदेश के बिचौलिये यहां आकर किसानों को मामूली मुनाफे का लालच देकर गेहूं खरीदकर ले जा रहे हैं। वह मध्यप्रदेश में केंद्रों पर सेटिंग का खेल खेलकर बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं।
गुरुवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने पूर्ति विभाग को साथ लेकर पैट्रोल पंपों पर घटतौली को लेकर छापेमारी अभियान चलाया तो एक बड़ा खुलासा हुआ। यूपी का गेहूं मध्यप्रदेश बिक्री को ले जाया जा रहा है। छापामारी दौरान पहाड़गाव रोड पर स्थित जागृति फिलिंग स्टेशन पर 30 कुंतल गेहूं डंप मिला।जब अफसरों ने जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे खंगालें तो कालाबाजारी सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कांटे पर तौल कर ट्रेक्टर ट्राली में गेहूं लादा जा रहा। एसडीएम ने तत्काल मंडी सचिव को बुलाया और पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल करने का आदेश दिया। एसडीएम ने पैट्रोल पंप मालिक को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है कि पैट्रोल पंप पर गेहूं खरीद कैसे हो रही है।
इंसेट
सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली गेंहू खरीद
कोंच। छापामारी दौरान पैट्रोल पंप पर डंम मिले गेहूं की हकीकत सीसीटीवी कैमरे में खंगाली गई तो सीसीटीवी फुटेज में कांटे पर तौल होती दिखाई दी।

क्या बोलीं जिम्मेदार
अभी कटाई चल रही है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल मध्यप्रदेश के बिचौलियों के सक्रिय होने का सच जांच के बाद सामने आएगा। 25 से,30 कुंतल गेहूं पैट्रोल पंप पर डंप मिला है।पंप मालिक को नोटिस जारी किया गया।अगर जांच में मामला सही पाया गया तो कठोर कार्रवाई होगी।
ज्योति सिंह
एसडीएम कोंच
क्या बोले जिम्मेदार
कोंच में एक पैट्रोल पंप पर गेहूं डंप कर खरीद का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे के सीसीटीवी कैमरे खंगालें गए तो उसमें 15 से 20 कुंतल गेहूं बिक्री सामने आई है। जांच की जा रही है।
सोनू
मंडी सचिव कोंच

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *