Breaking News
March 4, 2026 1:03 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

पत्रकार की हत्या मामले में पत्रकारों में भारी रोष

ऐप्जा के बैनर तले पत्रकारों ने सदर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संदीप शुक्ला 

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। मंगलवार को ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के बैनर तले एकत्र होकर गोला तहसील के पत्रकारों ने कोतवाली गेट पर करीब ढाई घंटे तक धरना देकर महोली (सीतापुर) के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या पर घोर रोष व्यक्त करते हुए तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी सहित अन्य कार्यवाही किए जाने की मांग की।
पत्रकार साथी राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम हत्या से आहत ऐप्जा चेयरमैन रवीन्द्र मिश्रा व प्रदेश के चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी के दिशा-निर्देश पर समूचे प्रदेश में आक्रोशित पत्रकारों का प्रदर्शन जारी है। जिसके तहत ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला, जिला संरक्षक रविसुत शुक्ल, हाजी हसीब खान, जिला संगठन मंत्री डीपी आर्य, जिला उपाध्यक्ष शेरअली खान व जिला सचिव आदित्य मिश्रा की मौजूदगी में ऐप्जा तहसील अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली के गेट पर स्थित पार्क में करीब ढाई घंटे तक धरना दिया और भारी आक्रोश व्यक्त किया।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुखवीर सिंह को उपस्थित पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए गये ज्ञापन में पत्रकारों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, पत्नी को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी, दोनों बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने सहित सभी पत्रकारों को वरीयता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
धरने में वरिष्ठ पत्रकार होतीलाल रस्तोगी, शैलेंद्र सिंह, रामकृष्ण शुक्ला, आशीष तिवारी, पूर्णानंद बाजपेयी, डॉ0 पीयूष शुक्ला, मतीन अहमद, फराज खान, विकास शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, सचिन शर्मा, करन सिंह राठौर, देशराज वर्मा, अंशिका सक्सेना, आदेश शर्मा, कौशल शर्मा, मनीष शर्मा, हरिओम श्रीवास्तव व मो0 सईद सहित तमाम उपस्थित पत्रकारों ने भारी रोष व्यक्त करते हुए तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की जाने की मांग की।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *