Breaking News
March 4, 2026 2:29 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

बच्चों का खेल का मैदान मलबे में धीरे-धीरे हो रहा है तब्दील

मुमताज मिनी स्टेडियम में जमा हो रहा मलबा और कीचड़

आलम खान
फैसल खान

कदौरा। नगर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण मुमताज मिनी स्टेडियम अब खेल का मैदान कम, और कचरे का ढेर ज्यादा नजर आ रहा है। सदर तालाब की सफाई के दौरान निकाली गई मिट्टी और कीचड़ को ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों द्वारा सीधे इस मैदान में डंप किया जा रहा है। इससे मैदान की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, और खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि सदर तालाब लंबे समय से एनजीटी के प्रभाव क्षेत्र में है, जिस पर करोड़ों रुपये के जुर्माने का खतरा मंडरा रहा है। सफाई और खुदाई का काम लगातार जारी है, लेकिन इसका खामियाजा नगर के खिलाड़ियों और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। तालाब से निकला मलबा और कीचड़ मिनी स्टेडियम में डालने से मैदान की स्थिति दयनीय हो गई है।

मैदान में फैले मलबे और बदबू के कारण बच्चे मजबूरी में आसपास के खाली प्लॉटों में खेलने को मजबूर हैं।
स्थानीय खिलाड़ियों अंकुर गुप्ता, आमिर अली, मेहताब,मो कैफ,प्रियांशु और विकेक का कहना है कि इस स्टेडियम में सालभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने नगर पंचायत से जल्द से जल्द मैदान से मलबा हटाने और इसे खेलने लायक बनाने की मांग की है।
वहीं, नगर पंचायत के ईओ राम अचल कुरील का कहना है कि नगर क्षेत्र में कही उचित जगह न मिलने के कारण मैदान में मिट्टी डंप की जा रही है।
हालांकि, स्थानीय लोग इस तर्क से असंतुष्ट हैं और खेल मैदान को जल्द साफ करने की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *