Breaking News
March 6, 2026 2:23 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

रमजान माह में गंदगी से पटीं है कई गली-सड़क

रोजदारों से लेकर आम राहगीरों को गंदगी भरे रास्ते से गुजरना मजबूरी
अफसरों के दिशा निर्देश पर भी बदइंतजामी

कोंच के बजरिया इलाके में गली में लगे गंदगी के ढेर

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

कोंच। माह-ए-रमजान में सड़कों पर कूड़ा, गलियों में गंदगी का अंबार स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। गंदगी के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत रोजेदारों को हो रही है। गुरुवार को कूड़ा व साफ-सफाई न होने से बजरिया इलाके की गली गंदगी से पटी नजर आई।

कूड़े के ढेर से निकलती दुर्गंध के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। नगर पालिका स्वच्छता का लाख दावा करे लेकिन हकीकत इसके उलट है। साफ-सफाई तो दूर हफ्तों कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जगह-जगह गंदगी दिखाई पड़ी। उसी गंदगी व कूड़े के बीच लोग आते जाते दिखे। कोई मुंह पर रुमाल रख कर तो कोई हाथ से नाक दबाकर आगे बढ़ता दिखा। न्याय मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा दिखाई दिया। इससे रोजा रहने वाले घरों में लोगों को दिक्कत हो रही है। यह हाल बजरिया से लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों और मुख्य मार्गों का भी है।यहां के निवासी सबलू और निसार ने बताया कि कूड़ा न उठने से परेशानी हो रही है। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था रमजान माह में फेल है।
क्या बोले जिम्मेदार
रमजान माह में विशेष साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। सभी सफाईकर्मी व सफाई नायक व निरीक्षक को कड़े निर्देश दिए गए हैं। वार्ड व मुख्य सड़क पर गंदगी नहीं होनी चाहिए।इस स्थान का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था कराई जाएगी।
पवन किशोर मौर्य
ईओ कोंच

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *