Breaking News
March 4, 2026 1:00 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

आलम खान

ललितपुर ।वन विभाग शिकारियों के रोकधाम को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं। वह सभी फेल साबित हो रहे हैं। इससे पहले भी नौ फरवरी 2023 को भी गौना रेंज के ग्राम डोंगरा के जंगलों में शिकारी के फंदे में फंसा हुआ तेंदुआ मिला था।वन्य जीव दिवस पर जहां एक ओर जंगली जानवरों की सुरक्षा का संकल्प लेने वाला वन विभाग एक तेंदुआ के जान शिकारी से फंदे से नहीं बचा सका। साथ ही गौना रेंज में शिकारियों की सक्रियता एक बार फिर साबित हो गई, जिसे वन विभाग हमेशा से नकारता रहा है।

गौना रेंज में ग्राम बंमौरी बंशा के जंगलों में एक तेंदुआ का शव पेड़ पर लटका मिला। इसके गले में शिकारी का फंदा लगा हुआ था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन कर्मियों से उसे पेड़ से उतारा और पंचनामा भरने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
यह करीब चार वर्ष का नर तंदूआ बताया जा रहा है। उसके गले में शिकारी का फंदा मिला है, अनुमान लगाया जा रहा है, जंगल में सक्रिय शिकारियों ने हिरन आदि जानवरों के लिए फंसाने के फंदा लगाया होगा। जिसमें यह तेंदुआ फंस गया। घबराकर यह पेड़ पर चढ़ गया, जहां पर फंदे फंसा पत्थर टहनियों में अटकने के कारण उसका दम घुट गया।इससे उसकी जान चली गई। इस घटना से वन विभाग शिकारियों के रोकधाम को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं। वह सभी फेल साबित हो रहे हैं। इससे पहले भी नौ फरवरी 2023 को भी गौना रेंज के ग्राम डोंगरा के जंगलों में शिकारी के फंदे में फंसा हुआ तेंदुआ मिला था। इसके बाद भी वन विभाग ने जंगल में शिकारियों की सक्रियता रोकने के कारगर कदम नहीं उठाए हैं।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *