Breaking News
March 4, 2026 1:15 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है रमजान: मौलाना सगीर

नमाज़ के बाद मौलाना ने मस्जिद में दिया बयान

आलम खान

जालौन,कोंच। रमजान का असल मकसद सब्र, तकवा, हमदर्दी, नरमी, मोहब्बत और दूसरों का ख्याल रखना है। यह बयान नमाज जोहर के बाद रोजदार नमाजियों से मस्जिद अथाई पावर हाउस पर मौलाना सगीर ने दिया।

रविवार को रमजानुल मुबारक के महीने की शुरुआत हो चुकी है।पहला रोजा था जिसके चलते हर एक मुस्लिम रोजा रख इबादत में है। रोजदारों को रमजान की अहमियत पर खास बयान देते हुए मौलाना सगीर ने कहा कि रमजान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इबादत कर सभी गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। रमजान में रोजेदार की दुआ खाली नहीं जाती है। रोजे रखना इस्लाम का तीसरा फर्ज है। रमजान में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। रमजान का पहला हिस्सा माह के 1-10 दिन का रहमत, दूसरा हिस्सा 11-20 दिन का मगफिरत और 21 से 30 दिन का हिस्सा दोजख से आजादी से का है। रमजान में बेहिसाब, बरकत और रहमतों वाली एक रात होती है, जिसे शबे कद्र कहते हैं। यह रात दूसरी रातों से बेहतर है। रमजान में कुरान पाक नाजिल किया गया। रमजान में रोजे फर्ज किए गए हैं। तरावीह को सुन्नत करार दिया गया है। माह में हर नेकी का सवाब 70 गुना बढ़ा दिया जाता है। रमजान में गरीबों का ख्याल रखे। इबादत अधिक करे, जो व्यक्ति माह में रोजेदार को इफ्तार कराता है, उसके सारे गुनाह माफ कर दिए जाते हैं।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *