Breaking News
February 4, 2026 6:45 am
News
नशे में धुत ट्रक चालक का फजलगंज के मुख्य चौराहे पर कार के उड़ाए परखच्चे से मचा हड़कंप..!!पूर्व बार एसोसिएशन महामंत्री की हिरासत पर बवालजाजमऊ गंगापुल पर टेनरीकर्मी का शव मिलने से हड़कंप,सिर में चोट के निशान, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंकाबिजली विभाग की लापरवाही से टला बड़ा हादसानए UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, CJI सूर्यकांत ने उठाए गंभीर सवालकानून की रक्षा करने वाले डायल 112 वाहन के सामने युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल,प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा देने वाले लापतासरोजनीनगर: ठंड के बावजूद किसानों की मेहनत रंग ला रही हैखनन अधिकारी मौन, औरास में जेसीबी-डंपरों से सड़कें तबाहशीतलहर के मद्देनज़र जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी, सतर्कता से टल सकती है जनहानि

रेप को छेड़खानी में दर्ज करने वाले एसओ निलंबित

कुठौंद थानाध्यक्ष के पी सरोज निलंबित, एडीजी के आदेश पर हुई कार्रवाई

आलम खान/के के शर्मा

जालौन।महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कुठौंद थाना प्रभारी केपी सरोज को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।जनपद जालौन के थाना कुठौंद में घटना 6 फरवरी की है, जब पीड़िता थाने पहुंची और थाना प्रभारी को बताया कि गांव के ही एक युवक विशाल ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। लेकिन थाना प्रभारी ने न केवल मामले को नजरअंदाज किया, बल्कि पीड़िता पर झूठा आरोप लगाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़िता को दुष्कर्म की जगह छेड़खानी का प्रार्थना पत्र लिखवाने के लिए मजबूर किया।

रेप पीड़िता ने एडीजी से लगाई थी गुहार

न्याय के लिए पीड़िता एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह के पास पहुंची और पूरी घटना से अवगत कराया। एडीजी ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को जांच का आदेश दिया। सीओ जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई की जांच में पीड़िता की शिकायत सही पाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है।

  • Related Posts

    नशे में धुत ट्रक चालक का फजलगंज के मुख्य चौराहे पर कार के उड़ाए परखच्चे से मचा हड़कंप..!!

    संवाददाता /रजत शर्मा   कानपुर। के फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फजलगंज चौराहे पर शुक्रवार देर रात नशे में धुत ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में एक कार को जोरदार टक्कर…

    पूर्व बार एसोसिएशन महामंत्री की हिरासत पर बवाल

    राजा राम हत्याकांड की विवेचना को लेकर पुलिस–अधिवक्ता आमने-सामने नवाबगंज थाने का घेराव, कचहरी में पुलिस की नो-एंट्री का ऐलान स्वतंत्र हित / संवाददाता कानपुर। कानपुर के बहुचर्चित राजा राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *