Breaking News
March 6, 2026 2:16 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

मासूम के साथ महिला की दरिंदगी, पिता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव । शहर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां नौ साल के मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला उन्नाव जिले के कोतवाली सदर थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला पर बच्चे के साथ अनैतिक कृत्य करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।बता दे कि कल्याणी देवी खजुरिया बाग निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि नौ वर्षीय बेटा को पिछले कई दिनों से चुपचाप और उदास रहने लगा था। उसने घर में बातचीत करना भी कम कर दिया था। जब पिता ने इस बदलाव का कारण पूछा, तो पहले तो बेटा चुप रहा, लेकिन जब ज्यादा जोर देकर पूछा गया तो वह फूट-फूटकर रोने लगा और अपनी आपबीती बताई।बेटे ने बताया कि बीते 30 जनवरी की शाम वह मोहल्ले में रहने वाली एक शहनाज नाम की महिला के घर गया था, जो पहले उनके घर के पास रहती थी और जिनसे घरेलू संबंध भी थे। बेटे के अनुसार, शहनाज ने उसे खीर खाने को दी और फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने बच्चे को अपने पास बुलाया, बिस्तर पर लिटाया और उसके कपड़े उतार दिए। इतना ही नहीं, महिला ने खुद भी अपने कपड़े उतारकर बच्चे के साथ जबरन अनैतिक कृत्य किया।बच्चे ने बताया कि जब उसने विरोध किया और दर्द की शिकायत की, तो महिला ने उसे चुप रहने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने बच्चे को बहलाने के लिए चॉकलेट देने का लालच भी दिया और कहा कि किसी से कुछ मत बताना। महिला ने बच्चे से फिर से आने के लिए भी कहा। घटना के बाद बेटा डरा-सहमा रहा और इसीलिए उसने घर में किसी से कुछ नहीं बताया। लेकिन पिता के लगातार पूछने पर उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी। घटना की जानकारी होते ही पिता एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मांग की है कि आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसा घिनौना कृत्य दोबारा न हो सके।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *