Breaking News
March 4, 2026 3:56 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

इंसानियत की मिसाल! ब्रज की रसोई ने जरूरतमंदों को परोसा प्रेम का भोजन

राजेन्द्र तिवारी

लखनऊ। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में ब्रज की रसोई द्वारा आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य निराश्रित, गरीब, असहाय, अकिंचन और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराना था, जिससे वे भूख की समस्या से राहत पा सकें।
संस्था के सदस्य गीता प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर निगम जोन 8 ऑफिस के सामने झुग्गियों में, रतन खंड पानी टंकी के पास स्थित झुग्गियों और एक निर्माणाधीन विद्यालय के श्रमिक परिवारों एवं कुष्ट आश्रम (बाराविरवा) के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 1050 जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। भोजन वितरण में समाजसेवियों और स्वयंसेवकों की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम में सी. एच. तिवारी, पंकज राय, देवांश रस्तोगी, संजय श्रीवास्तव, राजीव पाण्डेय, दीपक भुटियानी, आशीष श्रीवास्तव, नवल सिंह, रंजीत कश्यप, मुकेश कनौजिया, अशोक कुमार और गीता प्रजापति सहित कई समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि भोजन जरूरतमंद लोगों तक व्यवस्थित रूप से पहुंचे और किसी को भी भूखा न रहना पड़े।
इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने इस नेक कार्य में योगदान देने वाले सभी समाजसेवियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना सभी की जिम्मेदारी है, और ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करें।
इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, और समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। संस्था का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *