Breaking News
March 4, 2026 3:56 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

अमावस्या पर्व पर मारे गए हिंदुओं की आत्माओं को समर्पित बसंत पंचमी का स्नान

मनोज पांडेय

प्रयागराज। महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती पुरी विधि विधान पूर्वक आज वसंत पंचमी के तृतीय अमृत स्नान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि बहुत ही भारी मन के साथ परंपरा का निर्वहन कर रही है आज का यह स्नान उन सभी दिवंगत पुण्य आत्माओं को समर्पित है जिन्होंने पिछले अमृत स्नान मौनी अमावस्या के दिन प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के चलते हुई भगदड़ की वजह से यहां पर प्राण त्यागे है। ईश्वर से कामना करती हूं उन सभी को मोक्ष दें मोक्षदायिनी मां गंगा के तट पर उन्हें सद्गति प्राप्त हो। वहीं प्रशासन से उन्होंने मांग की मां गंगा के तट पर कोई ऐसा पाप ना करें जो जीवन भर आपको कलंकित करें यदि करने वालों की संख्या ज्यादा है तो उनके पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंप दिए जाएं भले ही मुआवजा न दे परंतु वह परिवार के लोग अपने पारिवारिक जनों का क्रिया कर्म तो विधि विधान से कर सके। यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह घोर पाप होगा। प्रशासनिक आंकड़े और वर्तमान हालात को देखते हुए यह तो निश्चित है की संख्या कहीं अधिक है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने धर्माचार्यों के बीच में चल रहे वाद विवाद पर निष्पक्ष यह कहा है कि यदि ऐसा ही चला तो इससे सनातन की बहुत बड़ी क्षति होगी धर्म में राजनीति का प्रवेश का मतलब है कि धर्म को हानि सभी को इससे बचने की सलाह दी। बागेश्वर बाबा सहित सभी को अनर्गल बयान बाजी करने से भी उन्होंने मना किया है। आम जनमानस की भावना और संवेदना को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ सनातन का महापर्व है इसका संदेश अच्छा जाना चाहिए ऐसा प्रयास रहे। समस्त श्रद्धालुओं को महाकुंभ में आने का आमंत्रण भी दिया और कहा कि यहां पर श्रद्धा और भाव के मनोयोग से आए पिकनिक मनाने नहीं या महाकुंभ महापर्व है इवेंट नहीं है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *