Breaking News
March 4, 2026 1:21 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

जिलाधिकारी ने दिया आदेश हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं

कानपुर।बिना हेलमेट लगाए पंप पर पहुंचने वाले बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नो हेलमेट नो फ्यूल के निर्देश दिये है।इसे 26 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी PETROL PUMP मालिकों को एक सप्ताह में जागरूकता होर्डिंग परिसर में लगानी होगी।नया नियम बाइक चलाने और पीछे बैठने वालों पर लागू किया गया है। दोनों को हेलमेट लगाना होगा। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट तेल भराने के लिए जबरदस्ती करने वालों का चालान काटा जाएगा। इसके लिए सभी पंप मालिकों को सीसी कैमरे की फुटेज देनी होगी।पिछले दिनों परिवहन आयुक्त ने पूरे प्रदेश में नो हेलमेट नो फ्यूल रणनीति को लागू करने के लिए सभी डीएम को पत्र लिखा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी थी। परिवहन आयुक्त ने पहले शहरी क्षेत्र में रणनीति को लागू करने को कहा था। हालांकि डीएम ने पूरे जिले में इसे लागू कर दिया है।जिला पूर्ति अधिकारी DSO राकेश कुमार ने कहा कि नो हेलमेट नो फ्यूल रणनीति की जानकारी सभी पेट्रोल पंपों के मालिकों को है। उनको जागरूक किया जाएगा। जो लोग बिना हेलमेट पहने तेल लेने की जबरदस्ती करेंगे उनको पहले विनम्रतापूर्वक समझाया जाएगा। इसके बाद भी नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रविधान है। सभी पंपों पर सीसी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे बाइक सवारों का नंबर प्लेट यातायात पुलिस को उपलब्ध करा दिया जाएगा। विभाग बाइक का आनलाइन चालान कर देगा।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *