स्वतंत्र हित/ संवाददाता
उन्नाव। के नवाबगंज ब्लॉक के जैतीपुर स्थित सैनिक विश्वनाथ इंग्लिश मीडियम स्कूल में 20 दिसंबर को बाल मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्कूल के प्रबंधक अनिल पाल ने बताया कि इस बाल मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन में उत्साह भरना और उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना था।
इस अवसर पर प्रबंधक अनिल पाल और प्रिंसिपल अनीता पाल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इनमें दीप्ति तिवारी, आकांक्षा राजपूत, क्षमा तिवारी, पूजा, साधना, प्रियंका, सपना, रितिका, अमितिका और दीपा सागर शामिल थीं।
बाल मेले में अंकुर मौर्य, रवि दत्त, नरेश रावत, गौतम कुमार, आदिल, अभी गौतम और अंकित जायसवाल सहित कई स्थानीय लोग भी शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


