Breaking News
March 2, 2026 3:31 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

टीकाकरण महा उत्सव का शुभारंभ, पूरे दिसंबर चलेगा विशेष अभियान

छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए हर बुधवार-शनिवार 502 केंद्रों पर लगेगी विशेष क्लीनिक

स्वतंत्र हित/संवाददाता

कानपुर। में आज ‘टीकाकरण महा उत्सव’ अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बेनाझाबर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से किया। इस मौके पर डीएम ने फराज के पुत्र 9 महीने के श्रेयांश को एमआर टीका और पोलियो की खुराक पिलाकर विशेष अभियान की शुरुआत की।

जिलाधिकारी ने बताया कि दिसंबर माह को विशेष रूप से छूटे हुए बच्चों के समग्र टीकाकरण के लिए समर्पित किया गया है। पूरे महीने हर बुधवार और शनिवार को जनपद के 502 टीकाकरण केंद्रों पर नियमित एवं सुदृढ़ टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों को 12 गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देने वाले टीके अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।

डीएम ने कहा कि नियमित टीकाकरण में छूट गए बच्चों को विशेष राउंड के तहत चिन्हित कर टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान में शून्य से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। “टीकाकरण बच्चों के स्वस्थ भविष्य की ढाल है, किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए JSI टीम, सीएमओ कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय समुदाय संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। कोविड महामारी का उल्लेख करते हुए डीएम ने टीकाकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया और कहा कि समय पर लगाया गया टीका कई रोगों को जड़ से रोक सकता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के परिवारों को जागरूक करें और सभी योग्य बच्चों को टीकाकरण केंद्र तक पहुँचानें में सहयोग दें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, एसीएमओ डॉ. यू. वी. सिंह, जेएसआई की हुदा जहरा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *