स्वतंत्र हित
रजत पाण्डेय
लखनऊ,बंथरा । राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत क़ुरौनी रोड स्थित द एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल में अध्यापक और अध्यापिका बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाते हैं।
विद्यालय में बीते सोमवार को मिशन शक्ति के तहत प्रदेश भर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की छाया बच्चों तक पहुंचाने हेतु बंथरा थाने की टीम भी पहुंची। लगभग सुबह 12:00 बजे पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बच्चों को सही मार्गदर्शन देने के साथ ही उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सचेत किया।इस दौरान बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई और जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब के माध्यम से सीखने का अवसर प्राप्त किया।विद्यालय की प्राचार्या अंकिता शुक्ला ने बताया, “हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों का समग्र विकास करना है। इस तरह के कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
बंथरा थाने के अधिकारियों ने भी बच्चों को सुरक्षा, नियम पालन और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में जानकारी दी।


