Breaking News
March 2, 2026 5:53 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में CM योगी ने सुनी जनता की फरियादें

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपने-अपने मुद्दे सामने रखे, जिनमें भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित मामले, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी नागरिक को न्याय के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

CM योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी शिकायत को हल्के में नहीं लिया जाएगा और जरूरतमंदों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं को सीधे सुनने और समाधान का आश्वासन देने पर संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री स्वयं लगातार लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,

    कोर्ट ने कहा- ‘CBI का केस सिर्फ अनुमानों पर टिका था’ स्वतंत्र हित विपिन दीक्षित  नई दिल्ली | दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय राजनीति के सबसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *