विश्वजीत तिवारी
स्वतंत्र हित
बलरामपुर। “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में शोक परेड का आयोजन कर कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति को प्राप्त पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा पुष्पचक्र एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शहीद जवानों को नमन किया गया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का संदेश पढ़कर सुनाया तथा विगत वर्ष कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शौर्य गाथाएं साझा कीं।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय,
क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर/लाइन डॉ. जितेंद्र कुमार,
क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री,
क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह,
क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,
तथा पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु श्री कौस्तुभ त्रिपाठी सहित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


