Breaking News
March 2, 2026 3:30 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दो शिक्षकों में से एक की मौत

स्वतंत्र हित

आशीष सिंह 

लखनऊ । जिले के काकोरी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। शरद यादव और अजय कुमार नामक दो शिक्षक, जो औरास ब्लाक के नरसा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे, बाइक से लखनऊ जा रहे थे। जब वे बाराती खेड़ा गांव के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक सर्विस लाइन पर कंटेनर से टकरा गई। इस टक्कर से दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शरद यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *