Breaking News
March 2, 2026 7:50 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जयपुरिया क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में, दीपावली से पहले खुलेगा आवागमन

डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

स्वप्निल तिवारी

कानपुर।जयपुरिया स्कूल के पास स्थित क्रॉसिंग नंबर–43 पर बन रहा रेल उपरिगामी सेतु अब अंतिम चरण में है। मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुँचकर कार्यों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 30 सितंबर तक एप्रोच मार्ग भी पूरा हो जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दीपावली से पहले माननीय जनप्रतिनिधियों से पुल का लोकार्पण कराकर इसे जनता की सुविधा के लिए खोला जाए।

करीब 992 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज से सर्किट हाउस से पनचक्की चौराहे तक की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा। अभी तक रेलवे फाटक बंद होने पर यहाँ रोज़ जाम लगता था और स्कूली बसों, दफ्तर जाने वालों व एंबुलेंस तक को लंबा इंतज़ार करना पड़ता है। पुल शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लोगों को सीधी राहत मिलेगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ी सुधार आएगा। यह परियोजना कानपुर की ज़रूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जयपुरिया क्रॉसिंग पर सुबह–शाम की स्थिति सबसे अधिक गंभीर रहती थी। फाटक बंद होने पर जाजमऊ और फूलबाग से आने–जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। बच्चों का समय बर्बाद होता और नागरिकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती। अब ओवरब्रिज बनने से यह पूरा इलाका जाम की समस्या से मुक्त होगा। पुल का मुख्य ढांचा रेलवे विभाग ने तैयार किया है और एप्रोच मार्ग का काम सेतु निगम कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक 98 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और शेष तेजी से निपटाया जा रहा है। पुल शुरू होने के बाद माल रोड और आसपास की कॉलोनियों तक आवागमन पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताई। उनका कहना था कि बरसों की मांग अब पूरी होने जा रही है। अब आने-जाने में अनावश्यक देर नहीं होगी और हर रोज़ के जाम से निजात मिलेगी।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *