अजय शुक्ला
स्वतंत्र हित
सिंगाही खीरी। ग्राम पंचायत बथुआ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान को लेकर काफी कई सालों से गोलमाल किया जा रहा है सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान ग्राम की एक महिला के नाम आवंटित है कोटे की दुकान को प्रधान के जीजा चला रहे हैं पूर्ति विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकर अनजान बने हुए।
विकास खंड निघासन के ग्राम पंचायत बथुआ में सरकार के द्वारा गरीबों को दिए जाने वाले मुफ्त खाद्यान्न की दुकानों का आवंटन पंचायत के व्यक्ति को देने का प्रावधान है दुकान का आवंटन पूर्ति विभाग के द्वारा किया जाता है सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान की शासन के द्वारा एक गाइड लाइन भी तैयार की गई है सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत के ही व्यक्ति को दिया जाता है जिसको साधारण भाषा में लोग कोटेदार के नाम से जानते हैं और कोटेदार की खुद की दुकान होनी चाहिए लेकिन पूर्ति विभाग की लचर कार्य प्रणाली के चलते ग्राम पंचायत बथुआ में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन मंजू देवी निवासी बथुआ के नाम हुआ है और दुकान का संचालन ग्राम प्रधान के दामाद लाल मोहम्मद के द्वारा अपने घर पर किया जा रहा है राशन के वितरण के दौरान कोटेदार के द्वारा कई बार मारपीट व घटतौली के मामले प्रकाश में आए हैं लेकिन पूर्ति विभाग कार्रवाई करने से हमेशा कतरा रहा है 12 सितम्बर 2025 को बथुआ में खाद्यान्न वितरण के दौरान घटतौली करने पर कोटेदार व महिलाओं में मारपीट का मामला थाने आया था।
निघासन सप्लाई इंस्पेक्टर रामजी यादव ने बताया कि अगर कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।


