विश्वजीत तिवारी
बलरामपुर । थाना ललिया क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का बलरामपुर पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से 03 चोरी की मोटरसाइकिलें और 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 16.08.2025 की रात वादी श्री आत्माराम यादव की स्प्लेंडर बाइक (UP-47-AD 5988) व मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना ललिया में मु0अ0सं0- 93/2025 अंतर्गत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
नियाज अहमद उर्फ नादिल उर्फ नागराज, पुत्र मकसूद नाऊ
निवासी – सुआवपुल, भगवतीगंज, थाना को0 नगर, बलरामपुर
पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्त ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उसने मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी किए। उसने चोरी की गई वस्तुएं लालपुर चौराहा के पास एक बंद ईंट भट्ठे में छिपा रखी थीं।
बरामद सामान:
1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (UP-47-AD 5988)
2. TVS स्पोर्ट्स (UP47 K 8435)
3. बजाज प्लेटिना (बिना नंबर प्लेट)
4. मोबाइल फोन (टेक्नो)
गिरफ्तार करने वाली टीम:
श्री सत्येन्द्र वर्मा (थानाध्यक्ष)
उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय
उ0नि0 ब्रम्हानन्द चौधरी
हे0का0 राकेश मौर्या
हे0का0 सुनील कुमार
का0 अजीत कुशवाहा


