अक्षत अग्रवाल
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीड़िता के पिता शिवपुरी निवासी राजाराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री खमा देवी की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार जनुवा मान्गोचकां निवासी रोहित के साथ की थी।
30 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजे ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। राजाराम का आरोप है कि उनकी पुत्री को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वे अक्सर कहते थे कि उसके पास कुछ नहीं है और उसे घर छोड़कर जाने को कहते थे। पीड़िता ने इस बारे में अपने पिता को फोन पर बताया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पिता को आशंका है कि उनकी पुत्री की मौत प्रताड़ना या हत्या के कारण हुई है। उन्होंने पति रोहित, सास और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।