Breaking News
March 2, 2026 9:20 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बलरामपुर मेमोरियल हॉस्पिटल मार्ग पर अतिक्रमण और मेडिकल कचरे से बढ़ी मुसीबत

मोहम्मद तौफीक 

बलरामपुर। नगर में मेमोरियल हॉस्पिटल और महिला हॉस्पिटल को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इस समय बदहाली की तस्वीर बन चुका है। सड़क किनारे बनी नालियाँ पूरी तरह से अतिक्रमण और साइन बोर्डों के कब्ज़े में हैं। हालात यह हैं कि नालियाँ ही नहीं, आवागमन तक बाधित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहाँ नगर पालिका बलरामपुर के कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रही है, वहीं जहाँ इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, वहाँ ध्यान नहीं दिया जा रहा। यही कारण है कि नगरपालिका की स्थापना से लेकर अब तक इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई — जो अपने आप में प्रशासनिक उदासीनता और लापरवाही को उजागर करता है।

यही नहीं, इलाके में मेमोरियल हॉस्पिटल होने के कारण प्राइवेट हॉस्पिटल नर्सिंग हॉम पैथलोजी अल्ट्रासाउंड सेंटर बड़ी संख्या मे हैं और इनसे निकलने वाला मेडिकल कचरा खुलेआम सड़क पर फेंका जा रहा है। यह न केवल बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए खतरनाक है। मेडिकल वेस्ट खुले में डालने पर संक्रमण का खतरा बढ़ता है और यह जुर्माने व कानूनी कार्रवाई की श्रेणी में आता है। इन्ही रास्तो से स्कूल के छोटे मासूम बच्चों का स्कूलों का आना जाना रहता है।

लोगों का कहना है कि इस रास्ते से गुजरना अब दुस्वार ही नहीं बल्कि खतरनाक हो गया है। नालियों के ऊपर अतिक्रमण, कचरे के ढेर और बदबू से आमजन और मरीज दोनों परेशान हैं।

प्रश्न यही है कि—आख़िर नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग कब तक चुप्पी साधे रहेंगे? क्या प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर यह हालात ऐसे ही बने रहेंगे?

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *