Breaking News
March 2, 2026 5:15 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बहनों के लिए गिफ्ट लेने जाना पड़ा महगा मांझे से भाई की दर्दनाक मौत

विपिन दीक्षित 

रक्षाबंधन के दिन टूटा परिवार का सहारा

उन्नाव।रक्षाबंधन के दिन उन्नाव में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। ब्लिंक-इट में काम करने वाले डिलीवरी बॉय अमर राजपूत (33)की मांझे से गला कटने से मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हिरण नगर थाना कोतवाली क्षेत्र में हरदोई पुल के पास हुआ।

राखी से पहले बहनों के लिए गिफ्ट लेने निकला था भाई दर्दनाक मौत हो गईं
परिवार के मुताबिक, अमर सुबह घर से कहकर निकले थे कि बहनों के लिए गिफ्ट लेने पेमेंट लेने जा रहे हैं और लौटकर राखी बंधवाएंगे। जैसे ही वह हरदोई पुल के पास पहुंचे, पतंगबाजी में उड़ाया जा रहा कांच लगा मांझा उनके गले में लिपट गया। जब तक वह बाइक रोकते, धारदार मांझा उनके गले को पूरी तरह काट चुका था।
राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
परिवार में पसरा मातम
अमर की दो साल पहले शादी हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी है। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। मां कुसुमा, बहन निहारिका और नेहा, पत्नी कोमल—सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनों ने गिफ्ट नहीं चाहिए था, बस भाई वापस आ जाता।”
पत्नी कोमल बेसुध हो गईं और मासूम बेटी बार-बार पिता को खोजती रही।
मां ने घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि बेटे का गला पूरी तरह कटा था, ऐसे में सिर्फ मांझे से यह संभव नहीं लगता। उन्होंने पुलिस से गहराई से जांच करने और बेटे के काम की जगह पर पूछताछ की मांग की।
कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि यह हादसा प्रतिबंधित कांच लगे मांझे से हुआ है। ऐसे मांझों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक है, फिर भी यह कैसे बिक रहा था, इसकी जांच की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *