Breaking News
March 2, 2026 5:13 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ज्वैलर्स से लूट के मामले में कानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा,

पंकज दुबे

स्वतंत्र हित

मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो तमंचे, लूट का माल और स्कूटी बरामद

कानपुर। पूर्वी ज़ोन के महाराजपुर थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स से लूट और डकैती के सनसनीखेज मामले का कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के जेवरात, नकदी, मोबाइल और तमंचा बरामद किया है। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना का विवरण:

पीड़ित अनिल वर्मा निवासी शक्तिप्रम, थाना चकेरी, ने 28 जुलाई 2025 को सूचना दी थी कि वह स्कूटी से तिलसहरी से घाटूखेड़ा जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें रोका और मारपीट करते हुए उनका मोबाइल, स्कूटी, तथा डिग्गी में रखे 9 ग्राम सोने के जेवर, करीब 1.250 किलोग्राम चांदी और 40 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना पर थाना चकेरी में मु.अ.सं. 0309/2025 धारा 310(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

डीसीपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत खुलासा:

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कई किलोमीटर दूर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सर्विलांस डेटा और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी की गई और मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. राहल सैनी पुत्र राम औतार सैनी, निवासी सफेद कॉलोनी, किदवई नगर

2. राज पुत्र दिनेश, निवासी टीपी कॉलोनी, किदवई नगर

3. भारत वाल्मीकि पुत्र श्यामू वाल्मीकि, निवासी बारादेवी मंदिर, थाना जूही

इनके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, लूट का मोबाइल, एक स्कूटी (UP78GM1989), जेवरात (सोना व चांदी), नकदी ₹11,500 और कुल तीन मोबाइल बरामद हुए।

फरार आरोपी:

1. साहिल पुत्र अशोक, निवासी तोबेलाल का हाता, थाना रायपुरवा

2. आयुष पुत्र श्याम, निवासी बसंतलाल का हाता, थाना रायपुरवा

3. जीतू पुत्र अज्ञात, निवासी बाबू पुरवा क्वार्टर

बरामद सामग्री:

1 पीली धातु का लॉकेट माला सहित

चांदी के विभिन्न जेवरात (कुल वजन 1.1 किलो)

मोटोरोला मोबाइल

₹11,500 नकद

HONDA स्कूटी, नंबर – UP78GM1989

तीन अन्य मोबाइल फोन

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस मुठभेड़ और खुलासे में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

थाना प्रभारी संजय पांडेय

उ.नि. प्रदीप कुमार, उ.नि. अतुल मिश्र, उ.नि. अभिजीत पाठक

उ.नि. कुलदीप – प्रभारी सर्विलांस

उ.नि. सुरदीप सिंह डागर (सर्विलांस)

हे.का. अजय सिंह, प्रभात कुमार, रोहित कुमार, दीपक चाहर, हरिओम, गौरव (सर्विलांस टीम)

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *