Breaking News
March 2, 2026 6:53 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

एक्सपायरी डेट दवा मामले की जांच करने पहुंची टीम, एसडीएम को सौंपेगी रिपोर्ट 

एलोपैथिक और आयुर्वेद व यूनानी टीम ने की गहनता से जांच-पड़ताल 
– खुले में दवा फेंके जाने का नहीं है नियम 
– दवा की जांच-पड़ताल करती टीम 
आलम खान 
जालौन,कोंच। शनिवार को नगर में घनी आबादी में कूढ़े के ढेर पर फेकी गई एक्सपायरी डेट दवा का मामला अफसरों के लिए गले की फांस बन गया है। एसडीएम ज्योति सिंह के सख्त तेवर के चलते दवा की जांच-पड़ताल के लिए गठित टीम ने मौके पर आकर दवा की जांच-पड़ताल की और अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी।
 शनिवार को पुराने सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी डेट दवा के लिए गठित टीम पहुंची। जिसमें टीम ने गहनता से कूढ़े के ढेर पर फेकी गई दवा और नगरपालिका द्वारा जब्त की गई एक्सपायरी डेट दवा बोरियों को खुलवाया और उनके नमूने लिए। मालूम हो कि हथठेला से ले जाई जा रही भारी मात्रा में एक्सपायरी आयुर्वेदिक दवाओं की बोरियां एसडीएम ज्योति सिंह ने पकड़ ली थी। एसडीएम द्वारा कार्यवाही के लिए एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर देवयानी दुबे, क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ वरुण गुप्ता, चिकित्साधिकारी डॉ सत्येंद्र एवं वरिष्ठ सहायक विजय पांडेय मंगलवार को मौके पर पहुंचे और बंद बोरियां खोलकर दवाओं की जांच कर संबंधित दुकानदार सहित आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। टीम ने देर शाम अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपे जाने की बात कही  है। एक्सपायरी दवा का डिस्पोजल नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा। मेडिकल स्टोर संचालक मदन मोहन ने एसडीएम को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह एक्सपायरी दवा डिस्पोजल करने के लिए नगर की सीमा से बाहर ले जा रहा था लेकिन मोहर्रम जुलूस के चलते सड़क पर भीड़भाड़ देख कर हथठेला चलाने वाला व्यक्ति पुराने सरकारी अस्पताल परिसर में दवाएं फेंक कर भाग गया था। बहरहाल एक्सपायरी डेट दवा को जब्त कर भले ही प्रशासन ने जांच शुरू कर रिपोर्ट देने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया हो लेकिन जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच-पड़ताल में जुटी है उससे तो यही लगता है कि मामला रफा-दफा होने का संकेत दे रहा है।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *