Breaking News
March 2, 2026 6:49 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

छह साल से अधर में लटकी गरीबों की ‘आश्रय योजना’, डेढ़ करोड़ की कमी बनी रोड़ा — जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

पंकज दुबे 

कानपुर नगर, घाटमपुर।गरीबों के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘आश्रय योजना’ आज खुद ही आश्रय की तलाश में है। वर्ष 2013 में प्रारंभ हुई इस योजना के अंतर्गत 784 मकानों का निर्माण वर्ष 2019 तक लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये की वित्तीय कमी के चलते सैनिटरी और विद्युत कार्य अधूरे रह गए। नतीजतन, यह योजना बीते छह वर्षों से ठप पड़ी हुई है और सैकड़ों गरीब परिवार अब भी अपने आशियाने के इंतज़ार में हैं।

सितंबर 2024 में आवास आवंटन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई, लेकिन धन की अनुपलब्धता और संबंधित विभागों की आपसी खींचातानी के कारण अभी तक मकानों की चाबियां पात्र लाभार्थियों को नहीं सौंपी जा सकीं।

गंभीर लापरवाही तब सामने आई जब जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने घाटमपुर नगर पालिका क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्माण कार्य अधूरा पाया गया और कई अनियमितताएं भी उजागर हुईं। डीएम ने इस मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि — “जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस लापरवाही के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इस योजना में नगर पालिका, निर्माण एजेंसियों, अधिशासी अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

गरीब जनता जिन उम्मीदों के साथ इस योजना की ओर देख रही थी, अब उनकी आंखों में नाराज़गी और बेबसी झलक रही है। प्रशासन की यह सख्ती अब इस उम्मीद को फिर से जगा रही है कि शायद अब उन्हें उनका हक मिलने का रास्ता साफ हो सके।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *