Breaking News
March 2, 2026 8:59 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बिधनू स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: 5 डॉक्टरों समेत 33 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर, मचा हड़कंप

पंकज दुबे 
कानपुर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बिधनू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की हकीकत को बेनकाब कर दिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर लापरवाही का ऐसा आलम देखने को मिला कि 5 डॉक्टरों समेत कुल 33 मेडिकल स्टाफ नदारद मिले। यह दृश्य देखकर जिलाधिकारी ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तलब कर दी और तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण मांगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार सक्रिय जिलाधिकारी ने जब शनिवार सुबह बिना पूर्व सूचना के बिधनू केंद्र का रुख किया, तो परिसर में सन्नाटा पसरा था। ओपीडी कक्ष बंद थे, लेबर रूम और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में ताले लटक रहे थे। मरीज और उनके तीमारदार परेशान हाल थे और कोई भी जिम्मेदार जवाब देने वाला नहीं था।

जिलाधिकारी ने कहा, “जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह शर्मनाक है कि एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस स्तर की गैर-जवाबदेही है। जो भी दोषी हैं, उन पर कठोर कार्रवाई तय है।”

निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने सीएमओ को तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति फिर सामने आई, तो सीधी निलंबन और सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *