Breaking News
March 2, 2026 5:52 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

उ०प्र० जनहित व्यापार मण्डल के महासचिव के आकस्मिक निधन पर व्यापारी व जनमानस शोकाकुल

अर्जुन यादव

लखनऊ,सरोजनीनगर । उ०प्र० जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बहुत ही दुःखी मनोभाव से अवगत कराया कि व्यापार मण्डल में महासचिव पद पर रहे विनोद सिंह का आकस्मिक निधन सोमवार को अपोलो अस्पताल में देर शाम को हो गया । जिन्हें अस्पताल द्वारा किंगजार्ज मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। रात्रि में इस खबर को सुनकर व्यापारियों को एकाएक विश्वास ही नहीं हुआ।
ओमप्रकाश शर्मा के अनुसार विनोद सिंह घरेलू झंझावत में फंसकर मानसिक रुप से काफी गमगीन रहने लगे थे । विनोद सिंह जैसी शख्शियत को पारिवारिक कलह ने उनके मन और आत्मा को इतनी पीड़ा पहुंचाई कि उनके जीवन को ही हम व्यापारियों से छीन लिया । स्व० सिह का व्यापारियों व जनमानस के प्रति उनका सुखद आत्मीयता भरा व्यवहार, किसी व्यापारी की परेशानी को अपनी समझकर सेवा में सदैव तत्पर रहना, व्यापार मण्डल को उच्च शिखर पर पहुंचाने का लक्ष्य को अपने तन,मन और धन से सिचित करते हुए सदैव अपने को अग्रणी भूमिका में रखकर उसका निर्वहन हंसी-खुशी से करते रहते थे। ऐसे व्यक्तित्व के धनी व्यापार मण्डल की धरोहर आज समाप्त होने पर जहाँ व्यापारी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं, वहीं जनमानस की आँखे द्रवित होकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहें हैं। जिसकी छतिपूर्ति होना असम्भव है। प्रदेश अध्यक्ष सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने भी अश्रुपूरित भावभीनी श्रदांजलि उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर, अन्तिम विदाई देकर अलविदा किया। सभी व्यापारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति भी संवेदना प्रकट की।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *