Breaking News
March 2, 2026 3:30 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

क्या सच में शिक्षा के मंदिर में दलित छात्र को बेरहमी से पीटा गया

अनंत सिंह राय

रायबरेली।वीवीआईपी जिले में शिक्षा के मंदिरो में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही बीते दिनो उस वक्त बडा हड़कंप मच जाता है जब छात्र द्वारा विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया जाता कि एडमिट कार्ड लेने जाने पर एडमिट कार्ड देने की एवज में उससे कुछ रूपयो की डिमांड की जाती है जिसे मना कर देने पर प्रधानाध्यापक भोला तिवारी को यह बात अच्छी नहीं लगी प्रधानाध्यापक अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा बताया जाता है कि फिर अनुसूचित जाति के छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ ले जाया गया और स्थितियों को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया घटना के संबंध में छात्र के पिता उत्तम सोनकर क्या कहना है कि प्रधानाध्यापक अपने नैतिक मूल्यों का पाठ भूलकर उगाही के लिए दलाल बनाकर अपने दायित्वो का निर्वहन करते नजर आए इतना ही नहीं छात्र की जगह किसी अन्य बच्चे को बिठाकर परीक्षा दिला दिया उसकी कॉपी निकाल कर उसकी हैंडराइटिंग की जांच की जा सकती है।

➡️सीसीटीवी मांगने पर गोल-गोल घूमाते रहे विद्यालय प्रबंधक

संबंधित मामले में जब विद्यालय प्रबंधन से बात की गई तो उनका कहना था कि छात्र का एडमिट कार्ड जी टीचर के पास था उसे खो गया था इसके बाद छात्र से कहा गया कि वह जाकर के परीक्षा दे एडमिट कार्ड उनके कमरे में पहुंच रहा है, इसके उपरांत छात्र द्वारा शिक्षक को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बाहर भागता है, तो गेट पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा छात्र को पकड़ लिया जाता है और उसे विद्यालय लाकर बैठाया गया और छात्र द्वारा कहा जाता है कि मुझे पेपर वेपर कतई नहीं देना , उन्हें सब वाक्या के बीच बताया जाता है प्रबंधक का विद्यालय में आगमन होता है तो प्रबंधक द्वारा कहा जाता है लड़के को पेपर दिलवाओ और लड़के को बाकायदा पेपर दिलवाया जाता है प्रबंधक द्वारा बाकायदा बताया जाता है की छात्र मोटरसाइकिल से विद्यालय से चलकर गया (परंतु छात्र के परिजनों की माने तो छात्र को मोटरसाइकिल चलाना नहीं आता) उसके कुछ घंटे पश्चात प्रबंधक को पता चलता है छात्र के घर वाले मिलकर FIR के लिए पहुंच गए, तो मजबूरन शिक्षक के साथ किए गए अभद्रता का एप्लीकेशन विद्यालय की ओर से भी दिलवाया गया, प्रबंधक का मानना है उन्हे दूसरे दिन जानकारी हुई कि छात्र का रास्ते में किसी लडको से लड़ाई हुई और सारा इलीगेशन विद्यालय प्रशासन पर लगा दिया गया , हालांकि संबंधित मामले में जब विद्यालय प्रबंधन से सीसीटीवी या ठोस प्रमाण मांगा गया तो विद्यालय प्रशासन तकनीकी खराबी का हवाला देकर मामले को गोल-गोल घूमते रहेंगे और किसी भी प्रकार का ठोस प्रमाण देने में असमर्थ दिखाएं, जिसे कहीं ना कहीं विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह तो खड़ा होना लाजमी है….? और कहीं ना कहीं छात्र द्वारा लगाए जा रहे में सत्यता नजर आ रही हैं प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को विद्यालय में संबंधित मामले की जांच हेतु यूनिवर्सिटी से टीम भी आई पर टीम के मामले में प्रबंधक द्वारा कुछ खास जानकारी साझा करने से बचा गया.. वही जब संबंधित मामले में कोतवाल डलमऊ से बात किया गया तो कोतवाल डलमऊ मामले को गहनता से दिखवाया जा रहा है किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *