Breaking News
March 2, 2026 5:21 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पहलगाम में हुई घटना के विरोध में शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे अर्धसैनिक बलों के लिए मांगी पुरानी पेंशन

दिल्ली में प्रस्तावित धरने को स्थगित कर जिले में दी गई श्रद्धांजलि

राजेश कटियार
कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा (ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने बीआरसी अकबरपुर से ओवरब्रिज तक कैंडल मार्च निकालते हुए पहलगाम की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। मृतकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि आज 1 मई को दिल्ली के जंतर मंतर में एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के बैनर तले संगठन का राष्ट्रव्यापी धरना पिछले दो माह से प्रस्तावित था लेकिन पहलगाम में हुई हृदय विदारक घटना के तहत एनएमओपीएस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में आयोजित उक्त धरना प्रदर्शन को स्थगित करते हुए पूरे देश में जिला स्तर पर श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने बताया कि संकट के समय सभी शिक्षक कर्मचारी राष्ट्र के साथ एकजुट हैं, सभी घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज संखवार ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे बीएसएफ जवानों और सीआरपीएफ के जवानों के लिए तत्काल पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लिखी हुई तख्तियां व तिरंगे झंडे लहराए और राष्ट्र के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश पाल, जिला प्रवक्ता अनंत त्रिवेदी, त्रिलोकचंद्र महेंद्र यादव संतलाल, विजय तिवारी, विवेक तिवारी, ज्ञानबाबू, भूरा सिंह, दिनेश कुमार, गौरव मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, विकास द्विवेदी, शोएब मंसूरी नीता सिंह, पुष्पा, अजय प्रताप सिंह, शिव शंकर फौजी, शालिकराम, कलेन्द्र, अतुल, धर्मेंद्र, अमर बहादुर, राम सुरेंद्र, रामेंद्र, जागेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,

    कोर्ट ने कहा- ‘CBI का केस सिर्फ अनुमानों पर टिका था’ स्वतंत्र हित विपिन दीक्षित  नई दिल्ली | दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय राजनीति के सबसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *