
अर्चित गौड़
कानपुर। 80 वर्ष पूर्व स्व.पंडित गोपी राम जी गौड़ जी के द्वारा बिरहाना रोड के मुख्य चौराहे पे होलिका दहन के कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के चंग और धमाल के साथ की गई थी जो कि निरंतर 80 वर्ष से हर साल सामाजिक सहयोग और बिरहाना रोड ज्वैलर्स के सहयोग से मनाया जाता है। इस होलिका पूजन का गौरव कई केंद्रीय मंत्री,प्रादेशिक मंत्री, सांसद,विधायकों के साथ पूर्व जिलाधिकारी,पूर्व एस.पी कानपुर को भी रहा है।उसी परंपरा का निर्वाहन उनके पुत्र डॉ दिनेश कुमार गौड़ जी आज भी कर रहे है।इस होलिका की विशिष्ट विशेषता ये है कि होलिका लगाने से पूर्व होलिका स्थल पर साथ नदियों और तीर्थों का जल सिंचित उपरांत होलिका स्थापित कर उनका दहन पूर्ण वैदिक विधि विधान व मंत्रोच्चार द्वारा किया जाता है। इसमें सहयोगी अंशुल गौड़,अर्चित गौड़ ,अतुल कूल, आशुतोष चौरसिया,तरुण महेश्वरी,रवि शर्मा हिमांशु जायसवाल, क्षेत्रीय गण है।