Breaking News
March 2, 2026 9:22 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सैर करने गए युवक पर मधुमक्खियों का हमला, 200 जगह मारा डंक

 

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

नीम के पेड़ से दातौन तोड़ते समय हमलावर हुईं मधुमक्खियां

पास में स्थित एक नाले में कूद पानी में डुबकी लगा बचाई जान

कोंच कैलिया रोड पर फूल बाग के पास मधुमक्खियों का हमला

मधुमक्खियों के हमले में घायल युवक का प्राईवेट अस्पताल में होता उपचार

जालौन,कोंच । कैलिया रोड पर फूलबाग के पास में सैर करने गई एक युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से घायल पास में स्थित एक नाले में कूद पड़ा और पानी में डुबकी लगा जान बचाई। बाद में उसे लोगों ने किसी तरह बचाया और एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। मधुमक्खियों ने युवक को लगभग 200 सौ डंक मारे हैं।

सोमवार को सुबह की सैर को निकले डाकघर के कमीशन एजेंट प्रदीप कुमार वर्मा निवासी मालवीय नगर मधुमक्खियों के हमले का शिकार बन गए। प्रदीप कुमार कैलिया रोड पर स्थित फूल बाग समीप पहुंचे थे और एक नीम के पेड़ से दातौन तोड़ने लगे। तभी उसमें लगा मधुमक्खियों का छत्ता टूट प्रदीप कुमार पर गिर पड़ा। मधुमक्खियों ने डंक मारना शुरू किया तो युवक चीख-पुकार करता हुआ पास में ही एक नाले में कूद पड़ा और पानी में डुबकी लगा अपनी जान बचाई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने युवक को घर भेजा।तब परिजनों ने आग धुंआ कर उसके शरीर में चिपकी मधुमक्खियों को भगाया और गंभीर रूप से घायल युवक को एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया।

  1. मधुमक्खियों का तीसरा हमला
    कोंच। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मधुमक्खियों के हमले की यह तीसरी घटना है। सबसे पहले घुसिया गांव में शवयात्रा पर और फिर हुल्का देवी मंदिर पड़री और फिर सुबह की सैर पर निकले युवक पर मधुमक्खियों का मामला सामने आया है।
    इंसेट
    क्या बोले लोग
    इलाकाई लोगों में एडवोकेट ताहिर सिद्दीकी, मुमताज खान, अवधेश कुमार, हरिमोहन कुशवाहा का कहना है कि नगर पालिका और वन विभाग को समय समय पर पेड़ों को चेक करना चाहिए। यदि वे ऐसा करते तो यह नौबत नहीं आती।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *