Breaking News
March 2, 2026 5:17 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

झांसी में जीजा-सरहज की लाश पेड़ पर लटकी मिलीः

 

युवती की 9 माह पहले हुई थी शादी,

सात दिन से गायब थे दोनों

आलम खान 

झांसी । जीजा और सरहज (साले की पत्नी) की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। दोनों अपने-अपने घर से 7 दिन से लापता थे। शव भी 6 से 7 दिन पुराने हैं। सलहज की 9 माह पहले ही शादी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। जिसका पता परिजनों को चल गया था।उनके रिश्ते में परिजन रोड़ा बन रहे थे, इसलिए दोनों ने घर से भागकर जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा के कचरा घर के पीछे जंगल की है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मामले जांच शुरू कर दी है।

युवक की शादी को 9 हो गए

पुलिस के अनुसार, बरुआसागर के मातवानाखोर मोहल्ला निवासी प्यारेलाल कुशवाहा (32) पुत्र धमंडी पिलंबर का काम करता था। उसकी शादी 9 साल पहले निवाड़ी के तरीचरकलां गांव निवासी शगुन से हुई थी। उनके 7 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है। सबकुछ ठीक चल रहा था। करीब 9 माह पहले प्यारेलाल के साले धनेंद्र कुशवहा की शादी आरती (26) से हुई थी।

जीजा सलहज की वजह से प्यारेलाल और आरती आपस में बातचीत करते थे।

कुछ दिन में ही ये बातचीत प्यार में बदल गई। इस रिश्ते की भनक आरती के पति को लग गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा था। इसके बाद परिजन और रिश्तेदार भी इस रिश्ते के खिलाफ हो गए थे।

7 दिन पहले घर से निकले थे दोनों

प्रेम प्रसंग में परिजन रोड़ा बने तो आरती और प्यारेलाल को मुश्किल होने लगी थी। ऐसे में दोनों ने मरने का प्लान बनाया। दो फरवरी को आरती घर से बिना बताए निकल गई और फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने तलाश करते हुए छानबीन शुरू की। तब पता चला कि प्यारेलाल भी घर से लापता हैं।

काफी ढूंढ़ने के बाद भी दोनों नहीं मिले। तब आरती के ससुराल वालों ने निवाड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। मगर दोनों का कोई पता नहीं चल रहा था।

दुपट्टा-मफ्लर जोड़कर एक साथ लटके

पुलिस के अनुसार, रविवार को भगवंतपुरा में कचरा घर के पीछे जंगल में चरबाहे अपने जानवर चरा रहे थे। तभी उनको एक पेड़ पर युवक-युवती की लाश लटकी दिखी। 112 पर सूचना दी तो सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों दुपट्टा और मफलर जोड़कर एक साथ पेड़ पर लटके हुए थे। शव 6 से 7 दिन पुराने थे। पेड़ के पास ही लावारिस बाइक रखी थी।

नंबर के आधार पर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। तब परिजन मौके पर पहुंच गए। यहां परिजनों की शव की पहचान प्यारेलाल और आरती के रूप में की। पुलिस का मानना है कि घर से भागकर दोनों बाइक से सीधे जंगल में पहुंचे और यहां सुसाइड कर लिया। मौके से फोरेंसिक टीम ने भी सबूत एकत्र किए हैं।

प्रेम प्रसंग में सुसाइड किया

सदर थाना के प्रभारी कृष्ण बिहारी पांडेय ने बताया कि प्यारेलाल और आरती के बीच प्रेम संबंध थे। जिसका परिजन विरोध करते थे। इसलिए दो फरवरी को घर से भागकर दोनों ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी। शव देखकर लग रहा है कि दोनों ने दो फरवरी को ही सुसाइड कर लिया होगा। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *