Breaking News
March 2, 2026 9:23 am
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

डीएम का विकास भवन में औचक निरीक्षण, नदारद अधिकारियों पर एक्शन

कई विभागों के अधिकारी मिले गायब, एक दिन का वेतन रोका

सफाई व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी

आलम खान/ फैशल खान
 जालौन । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को उरई स्थित विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।

निरीक्षण में डीसीएनआरएलएम के सभी कर्मचारी, सीवीओ, डीओ पीआरडी, सहायक रेशम अधिकारी मनोज कुमार, डी.एस.डब्लू.ओ. और ए.ई.आर.ई.एस. अनूप कुमार अनुपस्थित पाए गए। केवल दुर्गा प्रसाद मिशन प्रबंधक ही उपस्थित मिले।
इंसेट
लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

उरई।जिलाधिकारी ने विकास भवन की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
डीएम ने कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *