Breaking News
March 2, 2026 5:21 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

2 करोड़ 82 लाख की भूमि बनी सर्राफा व्यापारी की मौत की वजह

आरोपी विक्रेता पर दो जगह भूमि बेचने का आरोप, क्रांग्रेस नेता पर प्रताड़ित करने के आरोप 
 रफी अहमद / नन्दकिशोर
 गोला गोकर्णनाथ खीरी।गोला गोकर्णनाथ में सर्राफा कारोबारी व प्रापर्टी डीलर संजीव सेठी के आत्महत्या मामले को लेकर गोला पुलिस ने मृतक की पत्नी द्वारा दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पत्नी सोनिया सेठी ने अपने पति की मौत को लेकर हंडेला फार्म निवासी मेहर सिंह, सिमरी फार्म निवासी बलकार सिंह और गोला के पश्चिमी दक्षिताना निवासी कांग्रेस नेता विपुल गुप्ता पर दोषारोपण किया है। इस मामले में कुछ काल रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में सामने आयी है, जिनको पुलिस को सौंप दी गयी है।
 मामला 26 जनवरी की शाम का  है जब पंजाबी कालोनी के रहने वाले संजीव सेठी ने अपने मकान के बाथरुम में सल्फास खा लिया था । बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था । काफी देर बाद जब बाथरूम का दरवाजा न खुला तो दरवाजा तोड़कर उनको बाहर निकाला गया । उसके बाद उनको सीएचसी गोला और रेफर करने के बाद लखीमपुर ले जाया गया, जहां रात को उनकी मौत हो गयी । उनकी मौत के पश्चात उनके फोन में कई रिकार्डिंग मिली । जिससे जानकारी हुई कि भूमि के क्रय-विक्रय और दूसरे पक्ष से धमकी देने को लेकर मानसिक तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
बेटे वासु सेठी ने बताया कि उनके पिता संजीव सेठी और मेहर सिंह के मध्य हंडेला फार्म में 8 एकड़ की भूमि का सौदा 2 करोड़ 82 लाख में हुआ था । जिसमें  बयाना के तौर पर 57 लाख मेहर सिंह को दिये जा चुके थे । 26 जनवरी के दिन बलकार सिंह घर आये थे और उन्होंने बताया कि मेहर सिंह बयाना के रूपये देने से इंकार कर रहा है । जिसके बाद पिता जी तनाव में आ गये और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया ।
उसके बाद मेहर सिंह के रिश्तेदार महल सिंह जो खंजनपुर में रहते हैं, उनसे फोन पर बात की । जिसमें महल सिंह ने भी मेहर सिंह का पक्ष रखते हुए रकम देने से इन्कार कर दिया, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गये,और ये कदम उठाया।

  • Related Posts

    उन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट

    बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार   पुलिस जांच के नाम पर सीसीटीवी तक सीमित स्वतंत्र हित /विपिन कुमार दीक्षित  उन्नाव। जनपद में अपराधियों के हौसले इस…

    यूपी में अब 6 मार्च तक जुड़ सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की समय-सीमा

    संवाददाता/अंजनी बाजपेई  लखनऊ | उत्तर प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *