Breaking News
March 2, 2026 12:30 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

लोकतंत्र यदि शरीर है तो संविधान उसकी आत्मा है।: क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा

उन्नाव बाबा साहब का अनादर कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति का प्रतिबिंब है। कांग्रेस, जिसने सत्ता के लिए बार-बार संविधान के मूल भाव को तोड़ा है, उसे बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। यह बात क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यालय उन्नाव में आयोजित गोष्ठी में कही।सपा पर हमला बोलते हुए श्री विजय प्रताप ने कहा कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब के नाम पर था, जिसे सपा सरकार ने बदल दिया। योगी जी की सरकार ने इसे फिर से बहाल किया।नरेंद्र मोदी और योगी जी के नेतृत्व में सरकार बिना भेदभाव सभी को लाभ पहुंचा रही है।यह बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम है।भाजपा संविधान की अविरल गंगा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। लोकतंत्र यदि शरीर है तो संविधान उसकी आत्मा है।जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा संविधान के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस, संविधान संशोधन पर कांग्रेस और सपा दोनों जिम्मेदार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान आत्मा उसकी प्रस्तावना को बदलने का कार्य किया।भाजपा कार्यालय उन्नाव पर जिला महामंत्री संविधान गौरव अभियान संयोजक प्रवीण सिंह नूतन के संयोजन में आयोजित संविधान गौरव गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा विजय प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित उपस्थित अतिथियों के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी को संबोधित किया।गोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा विजय प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित राधेश्याम रावत विधायक पंकज गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत, अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, जिलामंत्री सविता रावत जिलाध्यक्ष भाजयुमो बाला राव गुप्ता जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,

    कोर्ट ने कहा- ‘CBI का केस सिर्फ अनुमानों पर टिका था’ स्वतंत्र हित विपिन दीक्षित  नई दिल्ली | दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय राजनीति के सबसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *