Breaking News
March 2, 2026 1:56 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ट्रेन से गायब युवती 48 घंटे में लुधियाना से मिली

 

उन्नाव। धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस में यात्रा कर रही 21 वर्षीय युवती के अचानक गायब हो गई। युवती ने ट्रेन से अपने भाई को मैसेज कर गुंडों के होने की सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। घटना के बाद परिजनों ने सहारनपुर जीआरपी में तहरीर दी। पुलिस ने युवती को 48 घंटे बाद पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया गया। घटना 16 जनवरी की है।उन्नाव के खात्रिन खेड़ा निवासी एक युवक ने जीआरपी सहारनपुर को बताया कि उसने अपनी 21 वर्षीय बहन प्रियंका को लखनऊ रेलवे स्टेशन से गंगा सतलुज एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13307) के एस-5 कोच में लुधियाना जाने के लिए चढ़ाया था। ट्रेन जब रुड़की और बलिया खेड़ी स्टेशन के बीच थी, तब युवती ने अपने भाई को मैसेज कर कहा, “भाई मुझे बचा लो, मेरे कोच में गुंडे आ गए हैं।” इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने जीआरपी सहारनपुर को सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन लुधियाना में पाई गई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर युवती को लुधियाना से बरामद किया।युवती के माता पिता पिछले 12 साल से लुधियाना में हौजरी का काम कर रहे हैं। वह 20 दिन पहले अपने गांव खात्रिन खेड़ा आई थी और एक दिन लखनऊ में अपनी बुआ के घर भी रही। पूछताछ में मामले की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।जीआरपी ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।
मुरादाबाद अनुभाग के एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती ने ऐसी योजना बनाई थी जिससे परिजनों को धोखा दिया जा सके। भाई को मैसेज भेजने के बाद वह खुद को छिपा चुकी थी।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *