Breaking News
February 15, 2026 4:09 am
News
सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजितयूपी सरकार पूरी तरह फेल – अखिलेश यादव मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।राहुल गांधी का लोकसभा में ‘जुजित्सु’ प्रहार:सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सेंगर को झटका, कस्टोडियल डेथ मामले में नहीं मिली जमानतमहाराणा प्रताप कॉलेज प्रशासन ने छात्र–छात्राओं की मांगों को लेटर पैड पर दिया लिखित आश्वासनशराब के नशे में पति ने पत्नी की सरिया से हत्या कीमहाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन तेज, मांगें पूरी न होने पर गेट पर नारेबाजीयूपी में अब 6 मार्च तक जुड़ सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की समय-सीमाअब ‘खूनी धागे’ से मौत हुई तो दर्ज होगा हत्या का केस

यूपी सरकार पूरी तरह फेल – अखिलेश यादव 

बोले जनता बदलाव को तैयार

स्वतंत्र हित/अमन दीक्षित

उन्नाव।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव में मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा और आक्रामक हमला बोला। एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। नौजवान डिग्रियां लेकर सड़कों पर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार को रोजगार देने से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के राज में शायद ही कोई ऐसी बड़ी परीक्षा बची हो, जिसका पेपर लीक न हुआ हो। कभी पेपर लीक होता है, तो कभी खुलेआम नकल कराई जाती है ताकि परीक्षा रद्द हो जाए। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि आखिर सरकार बताए कि पेपर माफिया पर अब तक क्या कार्रवाई हुई और किन अफसरों को सजा मिली।
सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि युवाओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा उफान पर है। उन्होंने कहा कि जब युवा पढ़ाई, नौकरी और महंगाई जैसे मुद्दों पर एकजुट होने लगे, तो सत्ताधारी दल घबरा गया। इसी डर से समाज को बांटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब युवा एकजुट हुए हैं, तब तब सत्ता बदली है, चाहे वह नेपाल हो, बांग्लादेश हो या श्रीलंका।
संविधान पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश का संविधान सभी को बराबरी का हक देता है, लेकिन मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जो लोग संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनसे लोकतंत्र की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।
विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बने एक्सप्रेस-वे और बुनियादी ढांचे की योजनाओं पर मौजूदा सरकार सिर्फ नाम बदलने और फीता काटने का काम कर रही है। ज़मीन पर नया विकास कहीं नजर नहीं आता। प्रचार ज्यादा है, काम न के बराबर।
अखिलेश यादव ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं, किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की गई, तो सपा हर मोर्चे पर जवाब देगी।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    ग्रामीणों के लिए साबित हुआ संजीवनी स्वतंत्र हित/अमन दीक्षित उन्नाव!नवाबगंज क्षेत्र के मोहान रामलीला मैदान में उस समय जनसैलाब उमड़ पड़ा, जब सरस्वती मेडिकल कॉलेज की ओर से एक विशाल…

    मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।

    स्वतंत्र हित/ रजत पांडेय सरोजनीनगर (लखनऊ)। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना सरोजनीनगर पुलिस ने शनिवार को हीरालाल बालिका पीजी कॉलेज, गौरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *