Breaking News
February 11, 2026 4:31 am
News
सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सेंगर को झटका, कस्टोडियल डेथ मामले में नहीं मिली जमानतमहाराणा प्रताप कॉलेज प्रशासन ने छात्र–छात्राओं की मांगों को लेटर पैड पर दिया लिखित आश्वासनशराब के नशे में पति ने पत्नी की सरिया से हत्या कीमहाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन तेज, मांगें पूरी न होने पर गेट पर नारेबाजीयूपी में अब 6 मार्च तक जुड़ सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की समय-सीमाअब ‘खूनी धागे’ से मौत हुई तो दर्ज होगा हत्या का केसअवैध खनन पर करारा प्रहार, 10 ओवरलोड ट्रक जब्त, 5 लाख का जुर्माना ठोकाघने कोहरे में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, आधा दर्जन से अधिक वाहन टकराएखुशियाँ मातम में बदलीं उन्नाव हाईवे पर रफ्तार का कहर एक ही परिवार के 4 की मौतअवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अपाचे बाइक भी बरामद

अब ‘खूनी धागे’ से मौत हुई तो दर्ज होगा हत्या का केस

UP में चाइनीज मांझे पर योगी सरकार का ‘स्ट्राइक’; पुलिस कप्तानों को जिलों में छापेमारी के आदेश

लखनऊ |अंजनी बाजपेई

उत्तर प्रदेश में अब पतंगबाजी की खूनी डोर (चाइनीज मांझा) किसी की जान लेगी, तो बेचने और इस्तेमाल करने वाले पर ‘हत्या’ का मुकदमा चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ती मौतों पर सख्त नाराजगी जताते हुए इसे ‘एक्सीडेंट’ के बजाय ‘मर्डर’ की श्रेणी में रखने का निर्देश दिया है। सीएम ने दो टूक कहा है- “अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी, पुलिस कमिश्नर और कप्तान खुद बाजारों में छापेमारी सुनिश्चित करें।”

ग्राउंड रिपोर्ट: तलवार से भी तेज है यह नायलॉन का फंदा

सामान्य सूती धागा खींचने पर टूट जाता है, लेकिन यह ‘चाइनीज मांझा’ नायलॉन, मेटलिक पाउडर और पिसे हुए कांच से तैयार होता है। यह इतना जानलेवा है कि बाइक सवार की गर्दन की हड्डी तक को पलक झपकते ही काट देता है।

स्वतंत्र हित चेक: 1 साल, 8 मौतें और अनगिनत जख्म

| तारीख | शहर | क्या हुआ? |

| 4 फरवरी | लखनऊ | हैदरगंज ओवरब्रिज पर MR मोहम्मद शोएब का गला कटा, 10 मिनट तड़पे और मौत। |

| 14 जनवरी | जौनपुर | डॉ. समीर हाशमी की गर्दन की हड्डी कटी, बीच सड़क पर तोड़ा दम। |

| 11 जनवरी | शाहजहांपुर | ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल शाहरुख हसन की मांझे की चपेट में आने से मौत। |

| 29 जुलाई | गोरखपुर | अमित गुप्ता की गर्दन की 4 नसें कटीं, हेलमेट होने के बावजूद बाल-बाल बचे। |

क्यों नहीं टूटता यह मौत का जाल?

मटेरियल: यह सूत के बजाय नायलॉन और प्लास्टिक से बनता है।

कोटिंग: इस पर लोहे के चूरे और कांच की लेयर चढ़ाई जाती है, जिससे यह ‘फ्लेक्सिबल आरी’ बन जाता है।

इलाज मुश्किल: इससे होने वाला घाव इतना गहरा होता है कि अस्पताल पहुँचने से पहले ही खून की कमी (Hemorrhage) से मौत हो जाती है।

सफर में इन 5 बातों का रखें ध्यान

गर्दन को कवर करें: बाइक चलाते समय मफलर या ऊंचा कॉलर वाला जैकेट जरूर पहनें।

स्पीड पर ब्रेक: ओवरब्रिज और खुले इलाकों में गाड़ी 30-40 किमी/घंटा से ऊपर न चलाएं।

बच्चे पीछे बैठें: बच्चों को बाइक की टंकी पर बिल्कुल न बैठाएं, यह सबसे खतरनाक जोन है।

गार्ड लगवाएं: दुपहिया वाहनों पर ‘मांझा प्रोटेक्टर’ (लोहे का तार) लगवाना सबसे सुरक्षित है।

पतंग दिखे तो रुकें: हवा में पतंग या लटकता धागा दिखे तो तुरंत किनारे रुक जाएं।

चाइनीज मांझा बेचना और खरीदना कानूनी अपराध है। अगर आपके पड़ोस में कोई इसे बेच रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी चुप्पी किसी की जान ले सकती है।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सेंगर को झटका, कस्टोडियल डेथ मामले में नहीं मिली जमानत

    CJI बोले- दिल्ली हाईकोर्ट 3 महीने में पूरी करे सुनवाई; दोषी ने दी थी 9 साल जेल में रहने की दलील स्वतंत्र हित/अंजनी बाजपेई  उन्नाव। रेप पीड़िता के पिता की…

    महाराणा प्रताप कॉलेज प्रशासन ने छात्र–छात्राओं की मांगों को लेटर पैड पर दिया लिखित आश्वासन

    संवाददाता/रजत शर्मा कानपुर। थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज में बीते दिनों से छात्र–छात्राओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उठाई जा रही आवाज पर कॉलेज प्रशासन ने औपचारिक पहल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *