Breaking News
February 4, 2026 6:41 am
News
नशे में धुत ट्रक चालक का फजलगंज के मुख्य चौराहे पर कार के उड़ाए परखच्चे से मचा हड़कंप..!!पूर्व बार एसोसिएशन महामंत्री की हिरासत पर बवालजाजमऊ गंगापुल पर टेनरीकर्मी का शव मिलने से हड़कंप,सिर में चोट के निशान, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंकाबिजली विभाग की लापरवाही से टला बड़ा हादसानए UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, CJI सूर्यकांत ने उठाए गंभीर सवालकानून की रक्षा करने वाले डायल 112 वाहन के सामने युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल,प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा देने वाले लापतासरोजनीनगर: ठंड के बावजूद किसानों की मेहनत रंग ला रही हैखनन अधिकारी मौन, औरास में जेसीबी-डंपरों से सड़कें तबाहशीतलहर के मद्देनज़र जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी, सतर्कता से टल सकती है जनहानि

नए UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, CJI सूर्यकांत ने उठाए गंभीर सवाल

संवाददाता/सुशील निगम 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने नियमों को लेकर केंद्र सरकार से कई अहम सवाल किए और शैक्षणिक संस्थानों में सामाजिक एकता बनाए रखने पर जोर दिया।

CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि देश अब तक जातिविहीन समाज की दिशा में आगे बढ़ा है, ऐसे में यह चिंता का विषय है कि क्या नए नियम समाज को फिर से विभाजन की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शैक्षणिक संस्थान केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक भी होने चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश ने SC/ST छात्रों के लिए अलग हॉस्टल जैसी व्यवस्थाओं पर भी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी व्यवस्थाओं से अलगाव की भावना को बढ़ावा मिल सकता है। CJI ने यह भी कहा कि आरक्षित वर्गों के भीतर भी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में बड़ा अंतर है—कुछ लोग आज संपन्न हो चुके हैं, जबकि कुछ अन्य वर्ग अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

उधर, UGC के नए नियमों को लेकर देशभर में सवर्ण जाति के छात्रों और आम नागरिकों के बीच विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ये नियम शिक्षा व्यवस्था में समानता की बजाय विभाजन को बढ़ावा दे सकते हैं और इससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित होगा।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते नए UGC नियमों पर अमल स्थगित रहेगा। अदालत ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले पर विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा है। अब मामले की अगली सुनवाई में यह तय होगा कि ये नियम संविधान की भावना और सामाजिक संतुलन के अनुरूप हैं या नहीं।

  • Related Posts

    गुटखा–पान मसाला इंडस्ट्री पर होगी बड़ी चोट, विंटर सेशन में सरकार ला सकती है कड़ा बिल

    स्वतंत्र हित/ संवाददाता  नई दिल्ली। गुटखा और पान मसाला उद्योग पर सरकार अब बड़ी कार्रवाई के मूड में नज़र आ रही है। शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) में केंद्र सरकार इस…

    चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाई, अब एक सप्ताह और मिलेगा मौका

    स्वतंत्र हित/संवाददाता दिल्ली । आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। आयोग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *