Breaking News
September 3, 2026 1:47 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

100 दिवसीय राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक बैठक का हुआ आयोजन

जितेन्द्र सोनकर

कानपुर।कॉन्फ्रेंस हाल आईएमए परेड कानपुर में हुई बैठक।आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कानपुर नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरि दत्त नेमी जी एवं डीटीओ कानपुर नगर डॉ सुबोध प्रकाश ने माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार की प्राथमिकता के अंतर्गत कानपुर नगर में १ जनवरी २०२५ से राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण के अंतर्गत क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उसके क्रियान्वयन आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम का संचालन आईएमए कानपुर के सचिव डॉ विकास मिश्रा ने किया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरि दत्त नेमी एवं डीटीओ डॉ सुबोध प्रकाश ने इस 100 दिवसीय सघन टी बी अभियान के तहत चिकित्सकों को क्या क्या सावधानी रखनी है एवं कैसे इस राष्ट्रीय अभियान में अपना योगदान देगे एवं क्षयरोग के इस अभियान के उद्देश्य, जोखिम और लक्षण आदि पर विस्तार से बताया l

उद्देश्य – मिसिंग (छूटे मरीज जो न पव्लिक सेक्टर से इलाज ले रहे न ही प्राइवेट सेक्टर) को टूढकर निकालना उनकी जांच कराकर शीघ्र इलाज पर रखना जिससे वह शीघ्र स्वस्थ हो एवं दूसरों लोगो को बीमारी न फैलाये, मृत्यु दर कम की जा सकें।

उच्च जोखिम वाली जनसंख्या (वुलनरेबल पापुलेशन):-

1. 60 वर्ष से अधिकम आयु

2. 18.5 किग्रा/मी² से कम वी०एम. आई- वाली कुपोषित जनसंख्या

3. मधुमेह रोगी

4. धूम्रपान एवं नशा करने वाले

5. इलाज प्राप्त कर रहे टी. वी. रोगियों के सम्पर्क वाले व्यक्ति

6. इलाज पूरा कर चुके टी बी रोगी

7. एच आई वी ग्रसित व्यक्ति

टी वी के लक्षण:-
1. 2 सप्ताह से खांसी
2. बुखार आना
3 सोने में दर्द
4 गर्दन में गिल्टी
5 मूख न लगना
6 वजन कम होना
7 रात में पसीना आना
8 सांस लेने में
9 थकान
10 मुँह से खून आना

साथ ही वे सभी संस्थान जहां पर एक्सरे जांच होती वहां पर ऐसे लक्षण वाले मरीजों की पूर्ण जानकारी उनका पता मोबाइल नं आदि लिया जाना चाहिए एवं उसे निश्चय पोर्टल में या स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को सूचित करना चाहिए ।इस अवसर पर डॉ ए के श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष, डॉ एम के सरावगी अध्यक्ष नर्सिंग होम एसोसिएशन, डॉ मधुकर कटियार, डॉ नीरजा कटियार, डॉ ए के गुप्ता, डॉ अंबिका प्रसाद, डॉ गुल शगुफ्ता, डॉ शिवकांत गुप्ता, डॉ अरविंद निगम आदि प्रमुख उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *